कर्ज धोखाधड़ी मामले में चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर गिरफ्तार

नई दिल्ली। केन्द्रीय जांच ब्यूरों (CBI) ने शुक्रवार को ICICI बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी रही चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को कर्ज धोखाधड़ी मामले मे गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार सुश्री चंदा पर बैंक की पॉलिसी और रेगुलेशन के खिलाफ जाकर करोड़ों रुपए का कर्ज देने का आरोप है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ICICI बैंक ने वीडियोकोन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था। आरोप है कि वीडियोकॉन के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत ने वर्ष 2012 में ICICI बैंक से वीडियोकॉन समूह को 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज मिलने के बाद कथित तौर पर नूपावर में करोड़ों रुपये का निवेश किया। CBI ने वर्ष 2019 में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी और उसके बाद जारी एक बयान में कहा था कि आरोपियों ने ICICI बैंक को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश में निजी कंपनियों को कुछ कर्ज मंजूर किए थे। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More