G20 के आयोजनों में प्रतिभागी बनें विश्विद्यालय

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य करने का अंदाज विलक्षण है। वह राष्ट्रीय हित और गौरव से जुड़े अवसरों पर ज़न सहभागिता सुनिश्चित करते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव की पूरी रूपरेखा भी इसी विचार के अनुरूप रही हैं। इसके अंतर्गत होने वाले सभी आयोजनों में शिक्षण संस्थानों को सहभागी बनाया गया। हर घर तिरंगा भी ज़न अभियान के रूप में संचालित हुआ। पिछले दिनों भारत G20 का अध्यक्ष बना है। नरेन्द्र मोदी ने इसको भी ज़न मानस से जोड़ने की कार्ययोजना बनाई। इसके द्रष्टिगत उन्होंने राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों से संवाद भी किया था। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल उसमें शामिल हुईं थीं। वह प्रधानमंत्री मंत्री की मंशा के अनुरूप विश्वविद्यालयों को जागरूक कर रही है।

उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश के चार शहरों आगरा, वाराणसी, लखनऊ और ग्रेटर नोएडा में G20 देशों की बैठकें एक दिसम्बर, 2022 से 30 नवम्बर, 2022 तक आयोजित की जा रही हैं। विश्वविद्यालयों को  इस इवेंट में उत्साह के साथ प्रतिभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। विदेशी भाषा के जानकार छात्र इसमें प्रतिनिधियों से संवाद करके जानकारियों के प्रचार-प्रसार, विश्वविद्यालय के नवाचारों, स्टार्ट अप तथा अन्य गतिविधियों के डिजिटल प्रचार तथा प्रदर्शनी के आयोजन द्वारा हिस्सेदारी कर सकते हैं। आनंदीबेन पटेल राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के दीक्षान्त समारोह को संबोधित कर रहीं थीं।

उन्होने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में सक्रिय होने, विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को बहुतायत से संचालित करने, नैक से ग्रेडिंग प्राप्त होने, अपनी शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विविध शैक्षिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों से एमओयू करने को सराहनीय बताया। कहा कि उच्च शिक्षण संस्थाओं को समाज के वंचित वर्ग के अनुरूप कार्यक्रम चलाने की अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं और दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिए। राज्यपाल ने मटकी में जल भरकर जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More