CBI ने छह लोगों के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया

नई दिल्ली। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने फ्रांस के दूतावास में वीजा धोखाधड़ी के आरोप में दिल्ली में फ्रांस दूतावास के वीजा विभाग में पूर्व में काम करने वाले दो व्यक्तियों सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। CBI के बयान के अनुसार दो आरोपियों ने पहले फ्रांस के दूतावास के वीजा विभाग में काम किया था।  उन्होंने अन्य लोगों के साथ साजिश रची और एक जनवरी से छह मई, 2022 की अवधि के दौरान वीजा धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

उक्त आपराधिक साजिश के अनुसार पंजाब और जम्मू के आवेदकों को प्रवेश वीजा जारी करने के लिए बेंगलुरु स्थित एक निजी कंपनी द्वारा कथित रूप से फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास, बेंगलुरु को पोर्ट-ले-हावरे, फ्रांस में निजी कंपनियों में शामिल होने के लिए लिखे गए नकली और जाली पत्र प्रस्तुत किए।

आवेदकों द्वारा संपर्क किए जाने पर दूतावास के वीज़ा विभाग के इन दो अधिकारियों ने वीज़ा विभाग के प्रमुख की जानकारी और अनुमोदन के बिना प्रति वीज़ा 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद तीन अन्य आरोपियों के पक्ष में प्रवेश वीज़ा जारी किया और बाद में वीज़ा विभाग से इन दस्तावेजों को नष्ट कर दिया। आरोपियों के दिल्ली, पटियाला, गुरदासपुर और जम्मू सहित छह ठिकानों पर शुक्रवार को तलाशी ली गई। अब तक लैपटॉप, मोबाइल फोन और संदिग्ध पासपोर्ट सहित आपत्तिजनक दस्तावेज एवं वस्तुएं बरामद की गई हैं। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More