“हमारे राष्ट्रपिता” भारत का संयुक्त राष्ट्र को तोहफा

शाश्वत तिवारी


संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया गया है। इस मूर्ति को भारत द्वारा ही तोहफे के रूप में यूएन को दिया गया जिसे अब UN हेडक्वार्टर्स में स्थापित कर दिया गया है। इस खास मौके पर विदेश मंत्री एसo जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस मौजूद रहे। इस मूर्ति के शिल्पकार पद्म  से सम्मानित राम सुतार हैं जिन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भी डिजाइन किया था। गौरतलब है कि दिसंबर महीने के लिए भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता की जा रही है। ऐसे में भारत ने अपनी तरफ से यूएन को तोहफे के रूप में महात्मा गांधी की ये प्रतिमा दी है। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि महात्मा गांधी की अहिंसा और शांति वाली विचारधारा आज भी मायने रखती है।

भारतीय विदेश मंत्री एसo जयशंकर ने ट्वीट किया कि यूएनएसजी में शामिल होना सम्मान की बात है। महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया जो सम्मान की बात है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इन पवित्र परिसरों में महात्मा गांधी की मूर्तिकला उपस्थिति संयुक्त राष्ट्र को अपने संस्थापक आदर्शों पर खरा उतरने के लिए प्रेरित करेगी। विदेश मंत्रालय का कहना है कि जब भारत ने अपने वर्तमान कार्यकाल में दूसरी बार सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की है, तो हम भारत के 1.3 बिलियन लोगों की ओर से संयुक्त राष्ट्र को उपहार “हमारे राष्ट्रपिता” की इस मूर्ति को समर्पित करते हैं। गांधीजी अहिंसा, सत्य और करुणा के प्रतीक हैं। वह शांति और सहिष्णुता के प्रतीक हैं। वह एक प्रतीक हैं जो हमें दुनिया को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर जगह बनाने के हमारे कर्तव्य की याद दिलाते हैं।

International

भारत-फ्रांस के बीच मेघालय में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस ने मेघालय के उमरोई में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 7वें संस्करण की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ाना है। सोमवार से शुरु हुआ सैन्‍य अभ्यास 26 मई तक आयोजित होगा। संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में […]

Read More
International

भारत-ईरान के बीच चाबहार बंदरगाह को लेकर ऐतिहासिक समझौता

  नई दिल्ली। भारत और ईरान ने चाबहार बंदरगाह के संचालन के लिए 10 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जो दोनों देशों के सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इंडियन पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) और ईरान के पोर्ट एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (PMO) के बीच हस्ताक्षरित समझौता आईपीजीएल को बंदरगाह उपकरणों में […]

Read More
International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More