Congress high command stamped : हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सिंह, मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम, प्रतिभा सिंह रेस से बाहर हुईं

नया लुक ब्यूरो


हिमाचल प्रदेश में 2 दिन चले सियासी घमासान के बाद आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे। ‌‌‌‌इसके साथ ही प्रतिभा सिंह के समर्थक विधायक मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस संबंध में मुहर लगा दी गई है। रविवार को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और मंडी से कांग्रेस के सांसद प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे थीं।

लेकिन बाद में सुखविंदर सिंह का पलड़ा भारी पड़ गया। विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए । गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आए। 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल में कांग्रेस के 40 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जबकि भाजपा 25 पर सिमट गई। कांग्रेस की जीत के साथ ही पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार को दिनभर शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में हंगामा होता रहा। बड़ी संख्या में प्रतिभा सिंह के समर्थक नारेबाजी करते रहे।

वहीं, प्रचार समिति के प्रमुख रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थक भी उनके पक्ष में नारेबाजी करते रहे। हालांकि, सुक्खू खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताते रहे। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और सीएम पद की रेस में शामिल रहीं प्रतिभा सिंह के समर्थक सड़कों पर उतर आए। उन्होंने विधायक दल की बैठक के बीच विधानसभा के बाहर नारेबाजी की। विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी विधानसभा पहुंचे थे। आखिरकार शनिवार शाम हाईकमान की मीटिंग के बाद कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों […]

Read More
homeslider Religion

इन राशि के लोगों की किस्मत चमका रहे सितारे, इन राशि वालों को मद्धम लाभ

राजेन्द्र गुप्ता मेष (Aries)– वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी। वृषभ (Taurus)– वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी […]

Read More