महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान से जोड़ने का माध्यम है वूमेन पावर वाहन

कस्बे के रतनसेन इंटर कॉलेज में महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

एसपी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना, छात्राओं को किया जागरूक


सिद्धार्थनगर। बांसी कस्बे के रतनसेन इंटर कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। एसपी अमित कुमार आनंद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाया गया वूमेन पावर वाहन महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम है। इस वाहन के जरिए महिलाएं, युवतियां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। इस दौरान एसपी ने वूमेन पावर वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति 2022 जागरूकता अभियान में महिलाओं को मजबूत और जागरूक बनाने के लिए पुलिस विभाग ने वूमेन पावर जागरूकता अभियान चलाया है। SP ने छात्राओं को 1090 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं, युवतियों, किशोरियों के साथ घटित होने वाले अपराधों, उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूक होना बेहद जरूरी है।

प्रदेश सरकार बालिकाओं, महिलाओं को नारी सुरक्षा मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्प लाइन नम्बर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 चला रखा है। जरूरत पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। एसपी ने बताया कि यह जागरूकता वाहन जिले भर में भ्रमण कर लोगों को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान सीओ देवी गुलाम, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, SI PK गुप्त, PRO चंदन कुमार, मीरा चौहान, पूनम मौर्या, कांस्टेबल कंचन यादव, ममता पटेल, रेनू यादव, प्रगति यादव, सीमा यादव, अनुराधा गुप्ता, विजय लक्ष्मी गुप्ता, संगीता आदि मौजूद रहीं ।

Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More
Purvanchal

96.8 प्रतिशत अंक लाकर रक्षित तिवारी हुआ लखनऊ टॉपर

 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्डम वे प्रोगेसिव इंटर कॉलेज के छात्र ने प्राप्त किया 96.8 प्रतिशत अंक ए अहमद सौदागर लखनऊ । चिनहट क्षेत्र के तिवारीगंज रक्षित तिवारी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में लखनऊ टॉपर हुआ है। मूल रूप उन्नाव का रहने वाला यह परिवार चिनहट के संस्कृति विहार में रहता है। […]

Read More