भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने किया विदेशी प्रतिनिधिमंडल का शानदार स्वागत

शाश्वत तिवारी


भारत द्वारा G20 की अध्यक्षता ग्रहण करने के बाद उदयपुर में पहली बैठक शुरू हुई। बैठकों का दौर G20 की शेरपा बैठक के साथ शुरू हुआ, जिसका नेतृत्व भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत ने किया। झीलों के शहर उदयपुर ने G20 के शेरपा ट्रैक के अंतर्गत आने वाली पहली उच्च-स्तरीय शेरपा बैठक की मेजबानी की। सदस्य देशों के शेरपाओं की पहली बैठक का कार्यक्रम चार से सात दिसंबर के बीच तय है। यह भारत के लिए G20 सदस्यों के समक्ष देश की समृद्ध संस्कृति और अतिथि देवो भव की परंपरा को दर्शाने का बेहतरीन अवसर है।

सदस्य देशों को दिखी भारत की ऐतिहासिक परंपरा अतिथि देवो भवः की झलक

भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत ने उदयपुर में G20 मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा शाही राज्य राजस्थान गर्मजोशी से भरे आतिथ्य और ऐतिहासिक वैभव के लिए जाना जाता है और यह G20 के लिए राजस्थान के उदयपुर से ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा को प्रदर्शित करने की एक ‘प्रतीकात्मक’ शुरुआत है। हम अपने घर में G20 परिवार का स्वागत करते हैं। चार दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत ‘ट्रांसफॉर्मिंग लाइव्स: एक्सेलेरेटिंग इम्प्लीमेंटेशन ऑफ एसडीजी’ विषय पर एक पैनल चर्चा के साथ हुई।

दूसरे दिन अमिताभ कांत सभी प्रतिनिधियों के समक्ष भारत की G20 अध्यक्षता का अवलोकन प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव अजय सेठ फाइनेंस ट्रैक का अवलोकन प्रस्तुत करेंगे। बाद में डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा के वर्किंग ग्रुप्स के तहत टेक्नोलॉजिकल ट्रांसफॉर्मेशन (तकनीकी परिवर्तन) पर पांच सत्रों में से पहला सत्र आयोजित होगा। दूसरे सत्र में पर्यावरण के लिए हरित विकास और जीवन शैली (लाइफ) विषय पर विकास, ऊर्जा, जलवायु और डीआरआर पर कार्य समूहों के माध्यम से चर्चा की जाएगी।

अन्य सत्रों के विषयों में त्वरित, समावेशी और सामाजिक और पर्यावरणीय विकास, बहुपक्षवाद और तीन एफ (फूड, फ्यूल, फर्टिलाइजर्स), महिलाओं के नेतृत्व में विकास, पर्यटन और संस्कृति शामिल है, जिसके बाद भारत के शेरपा अमिताभ कांत द्वारा सभी क्षेत्रों में कार्यप्रणाली का पूरा निष्कर्ष पेश किया जाएगा। इसके अलावा बैठक की अन्य उल्लेखनीय गतिविधियों में ग्लोबल एंड; क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था: IMF के प्रतिनिधियों द्वारा संभावनाएं और चुनौतियां, चाय पर चर्चा शामिल हैं।

G20 प्रतिनिधि उदयपुर में माणेक चौक, शिल्पग्राम क्राफ्ट विलेज, कुंभलगढ़ किला और रणकपुर मंदिर परिसर में सांस्कृतिक यात्राओं के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध परंपराओं के गवाह बनेंगे। G20 सचिवालय ने इस चार दिवसीय प्रतिष्ठित आयोजन की तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी। ताकि G20 सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल के सामने भारत की ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा को मजबूती से निभाया जा सके, और भारत की समृद्ध संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शाया जा सके। समृद्ध परंपराओं को गहराई से महसूस करने के साथ ही मेवाड़ी और राजस्थानी व्यंजनों के चटकारे से लेकर पूरे क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थलों के दौरे तक प्रतिनिधियों को एक अनूठा और हमेशा याद रहने वाला अनुभव प्राप्त होने की उम्मीद है।

National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More