BJP कार्यकर्ता मन बड़ा करके मांगे टिकट: पंकज चौधरी

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में करीब 10 स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के उपलब्धियों को बताते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी भारत नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली कस्बे में पहुंचे। शनिवार की देर शाम श्रीराम जानकी मंदिर चौराहे पर पहुंचे विधायक और मंत्री का BJP नेता संजीव जायसवाल ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता कन्हैया साहू ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मुख्य मार्ग पर नारेबाजी करते हुए सोनौली कस्बे मे भ्रमण कर राम जानकी मंदिर पहुंचे। श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी का फूल माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत के इस क्रम में BJP नेता एवं जायसवाल समाज के अध्यक्ष सोनौली संजीव जायसवाल ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

जबकि BJP नेता कन्हैया साहू ने चौधरी को फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट किया। बड़ी संख्या में उपस्थित BJP कार्यकर्ता एव सोनौली के व्यापारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि नगर निकाय का चुनाव नजदीक है भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ता और संगठन की पार्टी है, टिकट मांगने का सबको अधिकार है। आप टिकट मांगे और अपनी अच्छाई बताइए, लेकिन किसी की बुराई मत करिए। लड़ना एक व्यक्ति को है, लेकिन सबका सहयोग चाहिए। इसलिए किसी को नाराज मत करिए। बड़ा दिल करके टिकट मागिए और जिसे BJP टिकट दे उसके पीछे खड़ा हो जाइए। हमने कभी किसी का शोषण नहीं किया। सबका सम्मान किया है।

विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि नौतनवा विधानसभा की जनता ने जिस तरह से मुझे प्यार आशीर्वाद देकर विधायक बनाया हम उसके आभारी हैं ठीक उसी तरह सोनौली में भी कमल खिलाना है और BJP की सरकार बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से BJP नेता मधुर सिंह, विशुनदेव चौरसिया, बबलू सिंह, संजीव जायसवाल, कन्हैया साहू, महेंद्र जायसवाल, व्यापारी नेता विजय रौनियार, जगदीश जायसवाल, राजू गुप्ता, प्रेम जायसवाल, प्रेम सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, रवि वर्मा, गणेश जायसवाल, सहित तमाम BJP कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More
Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More