भाकियू लोकशक्ति ने कलक्ट्रेट पर DAP को लेकर दिया धरना
बाढ़ से क्षेतिग्रस्त फसल का बीमा दिलाने की मांग
सिद्धार्थनगर। गेहूं की बुवाई का सीजन चल रहा है और समितियों से DAP गायब है। किसानों की खेती पिछड़ रही है। खाद का प्रबध करने के बजाए प्रशासन सो रहा है। किसानों की समस्याओं से उसका कोई सरोकार नहीं रह गया है। ये बातें भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष शिवसागर सिंह यादव ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि समितियों पर DAP उपलब्ध नहीं होने से किसान भटक रहा है। रोज चक्कर लगा रहा है लेकिन निराशा ही हाथ लग रही है। प्रशसन खाद की व्यवस्था नहीं कर रहा है जिससे खेती पिछड़ने से बच सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान किसानों की फसलें नष्ट हो गई थीं। बीमा कंपनी ने अब तक मुआवज नहीं दिया है। बीमा कंपनी किसानों से बीमा का पैसा तो ले लेती है।
लेकिन मुआवजा देने में अड़चन पैदा करती है। कहा कि जब क्लेम नहीं मिलना है तो बीमा के पैसों को काटना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने शोहरतगढ़ क्षेत्र के जमुनीगांव की गड़ही पर एक व्यक्ति द्वारा कोर्ट के आदेश के बाद भी पक्का मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया है। प्रशासन को उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि 48 घंटे में अवैध कब्जा हटाया जाए। अगर ऐसा नहीं होगा तो वह लोग आंदोलन करेंगे। इस दौरान मंगनू, चंद्रजीत यादव, श्रीराम, श्रवण कुमार कश्यप, शिवलाल यादव, चिनगुद साहनी, अहमद हुसैन, जैसराम यादव आदि मौजूद रहे।