पूर्ण चंद्रग्रहण आठ नवंबर को होगा, भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा

उज्जैन। खगोलीय घटना के तहत इस वर्ष का अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण आठ नवंबर होगा] लेकिन भारत में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि इस वर्ष का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को होगा और यह ग्रहण भारत में आंशिक रुप से दिखाई देगा। चन्द्रग्रहण सोमवार को दोपहर दो बजकर 38 मिनट से प्रारंभ होगा और इसका मध्यकाल दोपहर चार बजकर 29 मिनट एक सेकंड तथा इसके मोक्ष का समय छह बजकर 19 मिनट दो सेकंड रहेगा।

डॉ. गुप्त ने बताया कि मध्य की स्थिति में चंद्रमा का सौ प्रतिशत भाग पृथ्वी के क्षेत्र में होगा, वास्तव में पूर्ण चंद्र ग्रहण की स्थिति में चंद्रमा पृथ्वी के छाया क्षेत्र में होने के कारण मध्य लाल रंग का हो जाता है। ग्रहण की अवधि चार घंटे 19 मिनट तक रहेगी। उन्होंने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण उस समय होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आती है। जिससे सूर्य का प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता है जिससे पूर्णता के समय हमें चंद्रमा मध्यम लाल रंग का दिखाई देता है। जिसे पूर्ण चन्द्रग्रहण कहते हैं। गुप्त ने बताया कि यह ग्रहण उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी प्रशांत महासागर एवं हिंद महासागर में दिखाई देगा और भारत में कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, इंफाल आदि में चंद्रोदय पूर्णता समय सायं पांच बजकर 12 मिनट से पूर्व होने के कारण हम यहां पूर्ण चंद्र ग्रहण देख सकेंगे, शेष भारत में चंद्रोदय की स्थिति के अनुसार आंशिक चंद्रग्रहण ही दृश्य होगा।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया गए श्रीलंका के बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका को रेप के आरोप में पुलिस ने किया अरेस्ट

उन्होंने बताया कि धार्मिक नगरी उज्जैन में चंद्रोदय सांय पांच बजकर 43 मिनट पर होने के कारण 36 मिनट तक शाम छह बजकर 19 मिनट तक यह ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण को हम खुली आंखों या टेलिस्कोप से देख सकते हैं। पूर्वी भारत को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में चंद्रोदय एवं ग्रहण समाप्ति के समय में ज्यादा अंतर नहीं होने के कारण हम अल्प समय के लिए आंशिक चंद्र ग्रहण ही देख सकेंगे। उज्जैन की सबसे प्राचीन वेधशाला में आम नागरिकों को चंद्र ग्रहण को दिखाने की पूरी व्यवस्था की गई है। (वार्ता)

 

 

Delhi National

मोदी ने लालकिले में किया अंतरराष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत आज अपनी ‘विरासत पर गर्व’ की भावना लेकर अपने गौरव को फिर से आगे बढ़ा रहा है और हमारी संस्कृति और प्राचीन धरोहरें दुनिया भर के पर्यटकों को भारत की ओर आकर्षित कर रही है। मोदी दिल्ली के लाल किले में करेंगे भारत में […]

Read More
National West Bengal

ममता ने महुआ की लोस सदस्यता रद्द किए जाने पर भाजपा पर साधा निशाना

कुर्सियांग। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद TMC के […]

Read More
National

KCR के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (BRS) प्रमुख एवं तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (KCR) के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर होने जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राव गुरुवार देर रात हैदराबाद के बाहरी इलाके एर्रावेली स्थित अपने फार्महाउस में अचानक फिसल पड़े जिससे उनके कूल्हे की हड्डी […]

Read More