The first voting was done in the year 1951: स्वतंत्र भारत के पहले वोटर श्याम सरण नेगी नहीं रहे, दो नवंबर को डाला था अपना आखिरी वोट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से सात दिन पहले आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का 106 साल की आयु में आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिन पहले दो नवंबर को अपना डाक मतपत्र के जरिए वोट डाला था। वे हिमाचल प्रदेश में किन्नौर ज‍िले के कल्पा के रहने वाले थे। श्याम सरण नेगी काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन का कहना है कि जिला प्रशासन सबसे बुजुर्ग मतदाता के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रहा है। उन्हें सम्मानपूर्वक विदा करने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। नेगी अपने पीछे तीन बेटे और पांच बेटियां को छोड़कर चले गए हैं।

सूचना मिलते की प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके पोते को फोन पर बातचीत करके उन्हें सांत्वना दी। साल 1917 में जन्मे नेगी ने 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया है। 2014 से हिमाचल के चुनाव आइकन भी थे। प्रथम मतदाता ने पहली बार घर के प्रांगण में बने डाक बूथ में एक लिफाफे में बंद कर मतपेटी में डाल दिया था। सरण नेगी न केवल हिमाचल, बल्कि देश के आइकन रहे। भारत में आम चुनाव पहली बार फरवरी 1952 में हुए थे, लेकिन किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में 25 अक्टूबर 1951 को पांच महीने पहले ही मतदान हुआ था, क्योंकि चुनाव आयोग का मानना था कि खराब सर्दियों के मौसम में बर्फ में चुनाव कराना असंभव हो जाएगा। तब नेगी को दूसरे बूथ पर पोलिंग ड्यूटी करनी थी। वह सुबह सात बजे कल्पा के सरकारी स्कूल पहुंचे और उन्हें वोट डालने दिया गया।

इस प्रकार, उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता होने का गौरव प्राप्त किया। जुलाई 1917 में जन्मे श्याम शरण नेगी ने लोकसभा चुनावों में सोलह बार मतदान किया। उन्होंने 1951 के ठीक बाद हर लोकसभा, विधानसभा और सभी स्थानीय निकायों में अपना वोट डाला। उन्होंने कुल 34 बार वोटिंग की है। इन्हें हिमाचल में लोग मास्टर नेगी के नाम से भी जानते हैं। श्याम शरण नेगी के निधन पर हिमाचल में शोक की लहर है। भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम दलों के राजनेताओं ने नेगी के निधन पर गहरा दुख जताया है। नेगी के निधन पर हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम शरण नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं। उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते दो नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी।

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More