लाल किला हमला: सुप्रीम कोर्ट ने की पाक आतंकी आसिफ की मौत की सजा की पुष्टि

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2000 में लाल किले पर हमले के मामले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आरिफ उर्फ ​​अशफाक के मौत की सजा की गुरुवार को पुष्टि कर दी। मुख्य न्यायाधीश यू. यू. ललित और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने पाकिस्तानी नागरिक आसिफ की मौत की सजा की पुष्टि का फैसला सुनाया। शीर्ष अदालत ने आरिफ की समीक्षा याचिका खारिज करते हुए उसे दिये गये मृत्युदंड के फैसले पर मुहर लगा दी।

लाल किले पर 22 दिसंबर 2000 को हुए इस आतंकी हमले में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। आतंकवादियों की गोलीबारी में एक अन्य सामान्य नागरिक की मृत्यु हो गई थी। आसिफ उन आतंकवादियों में शामिल था, जिसने लाल किले में घुसकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। आतंकवादी आरिफ को घटना के तीन दिन बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। निचली अदालत ने 2005 में उसे मौत की सजा सुनाई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2007 में आरिफ को दी गई मौत की सजा की पुष्टि की थी। शीर्ष अदालत ने अगस्त 2011 में आसिफ के मृत्युदंड को उचित ठहराते हुए फैसले की पुष्टि की थी। आसिफ ने उसी महीने शीर्ष अदालत से राहत की उम्मीद लेकर जो अपील की थी उसे भी ठुकरा दिया गया था। (वार्ता)

 

 

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More