सासंद ने छठ पर्व के दिन महिलाओं को वस्त्र स्वरूप उपहार भेंट किया

नियावं नानकार गांव मे मन की बात कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिद्धार्थ नगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नियावं नानकार गांव मन की बात आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना हर बुद्धिजीवी वर्ग की जिम्मेदारी है। योजनाओं की जानकारी समय पर होने से पात्र व्यक्ति लाभ उठा सकते हैं। ज्यादातर पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं की जानकारी नही पहुंचने से नागरिकों को योजना का लाभ लाभ नहीं मिल पाता है।और लाभ से वंचित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों के समस्याओं पर ध्यान देते हुए आवश्यकता अनुसार विकास की कार्य में प्रयासरत है। महिलाओं, किसानों, मजदूरों व गरीब वर्ग के लोगों के साथ-साथ सभी जाति, धर्म के लोगों पर ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य को गति दे रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा,सुरक्षा व अन्य विकास कार्यों पर सरकार ने लगातार कदम आगे बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात लाइव कार्यक्रम का प्रसारण लोगों ने धैर्यपूर्वक सुना और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कई बार तालियों से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय दूवे मण्डल कोषाध्यक्ष चिल्हिया ने की।कार्यक्रम को भाजपा नेता कृष्ण पाल चौधरी, संजय दूवे, सूर्य प्रकाश पाण्डेय(पहलवान) संसद प्रतिनिधि आदि ने भी सम्बोधित किया। सांसद जगदम्बिका पाल ने कमलावती, सत्यवती, सुभावती, प्रमिला, शुशील, निर्मला, सुनीता, प्रभावती, आरती, रीता, शान्ति, विनीता, दुर्गावती, गीता, कल्पना आदि महिलाओं को छठ पर्व की बधाई व शुभ कामनाएं देते हुए उन्हें वस्त्र स्वरूप (साड़ी) उपहार भेंट किया। इस दौरान डुमरियागंज सासंद जगदम्बिका पाल,कृष्ण पाल चौधरी,सूर्य प्रकाश पाण्डेय,संजय दूवे, अनिल अग्रहरि, अरविंद चौधरी, नीलू औझा,सुनील चौरसिया,ध्रुपलाल चौरसिया पूर्व प्रधान, पद्माकर शुक्ला महेंद्र दूवे, शिवकरध चौधरी, संजय पांडेय, विजय कुमार दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Central UP Purvanchal Uttar Pradesh

ट्रेन में महिला सिपाही से अभद्रता करने वाला नसीम पुलिस एनकाउंटर में ढेर, स्टेशन अफसर सहित दो सिपाही ज़ख़्मी

ए अहमद सौदागर लखनऊ । सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला सिपाही पर हमले के आरोपी अनीस को राज्य की STF और अयोध्या पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। इस मुठभेड़ में उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान स्टेशन अफसर पूरा कलंदर व पुलिसकर्मियों भी गोली लगने से घायल […]

Read More
Central UP

प्रबन्धक शिवाशीष घोष ने जताया आभार

विद्यांत में स्थापित होगा अध्ययन केंद्र राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराजने दी संस्तुति लखनऊ। विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज और शशिभूषण बालिका डिग्री कालेज में उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयाग राज के अध्ययन केंद्र स्थापित करने की संस्तुति मिली है। यह जानकारी प्रबन्धक  शिवाशीश घोष ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन […]

Read More
Central UP

घर बुलाकर बी कॉम छात्रा की गोली मारकर हत्या

क़ातिल गिरफ्तार, अन्य की तलाश चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। कहीं पर कोई अपनों का निशाना बन रहा है तो कहीं पर भरोसेमंदों का। ऐसा ही एक मामला राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में गुरुवार सुबह देखने को मिला, […]

Read More