पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेचा अपना घर, क्या लगी कीमत और किसने खरीदा?

रंजन कुमार सिंह

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के इस घर को एक डॉक्टर दंपत्ति ने खरीदा है। कानपुर के कल्याणपुर में स्थित इस घर को कोविंद ने 25 साल पहले बनवाया था। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर के कल्याणपुर स्थित अपना 25 साल पुराना मकान बेच दिया है। पूर्व राष्ट्रपति ने यह घर 1.80 करोड़ रुपये में सेल किया है। इसे एक डॉक्टर दंपत्ति ने खरीदा है। शुक्रवार को कोविंद ने पावर ऑफ अटार्नी के जरिए इस मकान की रजिस्ट्री की। खास बात यह है कि राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद एक बार भी इस घर में रहने के लिए नहीं आ पाए थे। पूर्व राष्ट्रपति का यह घर कल्याणपुर के इंद्रानगर के दयानंद विहार के ब्लॉक-M में था। 25 साल पहले जब वो अधिवक्ता बने थे तब उन्होंने इस मकान को बनवाया था। लंबे समय तक वह इस मकान में आते-जाते रहे लेकिन राष्ट्रपति बनने के बाद एक बार भी इस घर में नहीं जा पाए। महामहिम पूर्व राष्ट्रपति के मकान को खरीदने वाले डॉक्टर दंपत्ति श्रीति बाला और शरद कटियार फूले नहीं समा रहे हैं।

मकान बिक्री की बात पर भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति

डॉक्टर दंपत्ति ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें इस घर में रहने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सब पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की कृपा है। वो इस घर को प्रॉपर्टी के नजरिए से न देखने का अनुरोध करते हैं। दंपत्ति ने दिल्ली में कोविंद से मिलने के बाद उनकी सरलता और सज्जनता की बार-बार प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि मकान बिक्री की बात पर कोविंद और उनकी पत्नी दोनों भावुक हो गए थे।

पूर्व राष्ट्रपति का व्यवहार देखकर डॉक्टर दंपत्ति हुए गदगद

उन्होंने डॉक्टर दंपति से खाना खाकर ही कानपुर जाने की बात कही। साथ ही फोटोग्राफर को बुलाकर फोटो भी खिंचवाई। उनके आत्मीय व्यवहार से शरद गदगद दिखे। डॉक्टर दंपत्ति बिल्हौर में श्री नर्सिंग होम के नाम से एक प्राइवेट अस्पताल चलाते हैं।

National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More