सभी पार्टियों और नेताओं की ओर से स्कूलों की बात करना ख़ुशी की बात : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें बहुत ख़ुशी है कि आज देश की सभी पार्टियों और नेताओं को शिक्षा और स्कूलों की बात करनी पड़ रही है। केजरीवाल ने मोदी के गुजरात के गांधीनगर स्थित एक स्कूल में जाने पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि मुझे बेहद ख़ुशी है कि आज देश की सभी पार्टियों और नेताओं को शिक्षा और स्कूलों की बात करनी पड़ रही है। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं उम्मीद करता हूँ कि केवल चुनाव के दौरान शिक्षा याद ना आए। सभी सरकारें मिलकर महज़ पाँच साल में सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बना सकते हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मोदी आज पहली बार गुजरात के बच्चों के साथ स्कूल जाकर बैठे। आज से 27 साल पहले ये शुरू कर दिया होता तो गुजरात के हरेक बच्चे को, शहर से लेकर गाँव तक के हर बच्चे को, शानदार शिक्षा मिल रही होती। दिल्ली में पाँच साल में हो सकता है, तो गुजरात में तो भाजपा 27 साल से सरकार में है, लेकिन भाजपा के 27 साल के शासन में गुजरात के 48 हज़ार सरकारी स्कूलों में से 32 हज़ार की हालत एकदम ख़स्ताहाल है। इनमें भी 18 हज़ार में तो कमरे तक नहीं है। शिक्षक नहीं है। एक करोड़ बच्चों में से अधिकतर का भविष्य अंधेरे में है इन स्कूलों में। (वार्ता)

 

 

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More