जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जम्मू कश्मीर इकाई ने रविवार को नगर निगम के महापौर और उपमहापौर के पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। जम्मू के महापौर चंद्र मोहन गुप्ता और उपमहापौर पुनीमा शर्मा ने आलाकमान के निर्देश पर पिछले महीने इस्तीफा दिया था।
जम्मू नगर निगम के नए महापौर और उपमहापौर का चुनाव 21 अक्टूबर को होने वाला है। BJP 44 सीटों के साथ वहां पर बहुमत में है और उसे जीतने के लिए सिर्फ 37 वोटों की जरूरत है। वर्तमान समय में, जम्मू नगर निगम में 75 में सिर्फ 73 पार्षद हैं क्योंकि दो पार्षदों निर्दलीय विजय चौधरी और BJP की राज रानी का निधन होने के कारण दो पद खाली हो चुका है।(वार्ता)