मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की जानकारी से मचा हड़कंप, सुबह 3.20 पर हुई लैंडिंग, पुलिस कर रही जांच

नई दिल्ली। मास्को से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में गुरुवार (13 अक्टूबर) को बम मिलने की सूचना मिली। दिल्ली पुलिस ने बताया,कि कल रात मास्को से दिल्ली आ रहे, विमान में बम होने की सूचना मिली थी। फ्लाइट करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुई। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को उतार दिया गया। फ्लाइट की जांच की जा रही है और जांच जारी है। मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट संख्या SU 232 में बम की सूचना से चारों तरफ हड़कंप मच गया।

विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद उसे दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे 29 पर उतारा गया। आनन-फानन में फ्लाइट से 386 यात्रियों और 16 क्रू मेंबर्स को उतारा गया। फिलहाल विमान की सघन तलाशी ली जा रही है।  जिसके लिए बम स्क्वायड की मदद ली जा रही है।

हाई अलर्ट पर एयरपोर्ट: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से पूरे एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गुरुवार रात 11.15 बजे कॉल से सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि रात 3:20 पर जो फ्लाइट मॉस्को से एयरपोर्ट के T3 टर्मिनल पर आ रही है उसमें बम है। जिसके बाद सिक्योरिटी टीम को अलर्ट पर रखा गया। जिसके बाद बम निरोधक दस्ता और दूसरे रेस्क्यू दलों को भेजा गया और विमान को रनवे 29 पर उतारा गया। (BNE)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More