दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का ED को नोटिस

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की याचिका पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति MR शाह और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद डीई को यह नोटिस जारी किया। पीठ ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि वह लॉन्ड्रिंग के आरोप से संबंधित गुण-दोष पर विचार नहीं करेगी, बल्कि वह सिर्फ निचली अदालत में चल रहे।

इस मामले के स्थानांतरण से जुड़े विवाद पर विचार करेगी करेगी। शीर्ष अदालत ने इस मामले पर अगली सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की। मुख्य न्यायाधीश UU ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को जैन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल द्वारा शीध्र सुनवाई की गुहार स्वीकार करते इस मामले को मंगलवार को क्रम संख्या एक पर सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था।

सिब्बल ने विशेष उल्लेख के दौरान अनुरोध किया था। जैन ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक अक्टूबर के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उसने उनकी निचली अदालत में जमानत याचिका की सुनवाई वहीं की एक अन्य अदालत में स्थानांतरित करने के फैसले पर मुहर लगाई थी। जैन ने दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत द्वारा पारित उस आदेश को चुनौती दी। जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका को यहीं की एक अन्य अदालत में स्थानांतरित करने की अनुमति दी गई थी। ED ने पांच अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के आधार पर जैन की 4.81 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया था। इसके बाद मंत्री को गिरफ्तार कर लिया था। यह मामला 2015-17 के दौरान विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति अर्जित करने से जुड़ा हुआ है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More