इस साल अर्थशास्त्र के लिए तीन अर्थशास्त्रियों को संयुक्त रूप से दिया गया नोबेल प्राइज

अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स) के लिए इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। ‌‌यह प्राइज बैंकिंग सेक्टर के एक्सपर्ट तीन इकोनॉमिस्ट को दिया गया है। ये हैं- बेन बेर्नाके, डगलस डायमंड और फिलिप डिविग। तीनों ने आर्थिक मंदी के दौर में बैंकिंग सेक्टर को बेहतर करने पर रिसर्च किए और मानवता को बचाने के बेहतर तरीके बताए। तीनों ही एक्सपर्ट अमेरिका के हैं।सात दिन में कुल छह प्राइज अनाउंस होते हैं। सबसे आखिर में इकोनॉमिक्स कैटेगरी का नोबेल अनाउंस किया जाता है। एक सप्ताह में सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का एलान हुआ। दिसंबर में इन्हें प्राइज दिए जाएंगे। तीन अर्थशास्त्रियों को बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए” नोबेल प्राइज से इससे नवाजा गया है।

नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत के अनुसार पांच अलग-अलग पुरस्कार हैं, जो उन लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने पिछले एक साल के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है। सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का सप्ताह शुरू हुआ था। तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं। केमिस्ट्री में इस साल का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को दिया गया था।

इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जेल में बंद बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी समूह ‘मेमोरियल’ और यूक्रेन के संगठन ‘सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज’ को देने का ऐलान किया गया है। वहीं गुरुवार को स्वीडिश अकादमी ने इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को ‘साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने’ वाली उनकी लेखनी के लिए देने का एलान किया। नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिए जाते हैं। नोबेल पुरस्कार अपने संबंधित क्षेत्रों में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के रूप में माने जाते हैं। पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल होता है। पुरस्कार विजेता को एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और एक मौद्रिक पुरस्कार मिलता है।

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More