हाई वोल्टेज करंट से छह लोगों की मौत, कई घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के भगड़वा गांव में आयोजित जुलूस मुहम्मदी के दौरान रविवार तड़के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार कोतवाली नानपारा में ग्राम भगड़वा में आयोजित जुलूस मुहम्मदी के दौरान तड़के तीन बजे बिजली का तार एक ठेले में छू जाने से फैले करंट की चपेट में आकर छह लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई और कुछ लोग झुलस गये तथा इस दौरान मची भगदड़ में कई घायल हो गये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस हादसे में हताहत हुए लोगों की हर संभव सहायता करने का निर्देश दिया है। पुलिस के अनुसार तड़के जुलूस जैसे ही मासूपुर में पहुंचा, उसमें शामिल ठेले की रॉड के ऊपर 11 हज़ार वोल्ट की लाइन छू गई। इससे पूरा वाहन करंट की चपेट में आ गया।

जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल है। मौके पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और जिलाधिकारी दिनेश चंद ने पहुँच कर बचाव कार्य कराया। इस हादसे से जुलूस में भगदड़ मच गई जिससे काफी लोगों को चोट आई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)

 

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More