रितेश पांडेय-काजल राघवानी की फिल्म ‘प्रजातंत्र’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय और अभिनेत्री काजल राघवानी की आने वाली फिल्म ‘प्रजातंत्र’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म प्रजातंत्र का ट्रेलर फटाफट वायरल भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर में रितेश और काजल की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। प्रजातंत्र फिल्म राजनीति पर आधारित फिल्म है। फिल्म प्रजातंत्र का निर्माण शांति फिल्म प्रोडक्शन एवं JMS इन एसोसिएशन विद मैड्स मूवीज एवम एक्सुअल मूवीज बैनर तले किया गया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर सुभाष यादव, समीर आफताब, अविनाश रोहरा हैं। वहीं इस फिल्म की कहानी को राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। इस फिल्म को एच एस पवन ने निर्देशित किया है। म्यूजिक मधुकर आनंद का है। फिल्म प्रजातंत्र के गीत विनय बिहारी, सुमित सिंह चंद्रवंशी, संतोष पुरी, सत्या सावरकर एवं सोनू सरगम ने लिखे है। फिल्म प्रजातंत्र में रितेश और काजल के साथ संजय पांडेय और विनीत विशाल जैसे कलाकार भी हैं। (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More