जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई की चुनाव तिथि 16 अक्टूबर को तय: अजय श्रीवास्तव

सभी तहसीलों के चुनाव अधिकारी पर्यवेक्षक व सहायक चुनाव अधिकारी हुए नियुक्त

उमेश तिवारी

महराजगंज। जर्नलिस्टस प्रेस क्लब महराजगंज जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला के पदाधिकारीयों व कार्यकारिणी सदस्यों के साथकी प्रेस क्लब कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें जिले के चारों तहसीलों के पदाधिकारियों के चुनाव पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया। साथ ही नए पदाधिकारियों के चुनाव हेतु 16 अक्टूबर को चुनाव तिथि घोषित किया गया। बैठक में पर्यवेक्षक चुनाव अधिकारी सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति सर्वसम्मति से किया गया। बैठक के एजेंडे के अनुसार जर्नलिट्स प्रेस क्लब के भूमि क्रय किए जाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया कि तहसीलों के गठन के पश्चात बैठक कर निर्णय के अनुसार सहयोग राशि की व्यवस्था में सभी लोग लग जाएंगे। संस्था के सदस्य राम किशुन ने स्पष्टीकरण देकर अपनी निष्ठा को क्लब के प्रति स्पष्ट किया और अन्य किसी संगठन से जुड़े होने की बात से इनकार किया। बैठक में भूमि क्रय किए जाने हेतु संगठन के जिला महामंत्री सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने से ₹21000 सहयोग राशि संस्था के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव को चेक भेंट कर दिया।

इस दौरान फरेंदा तहसील के चुनाव में पर्यवेक्षक स्वयं जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव चुनाव अधिकारी सुधेश मोहन श्रीवास्तव एवं सहायक चुनाव अधिकारी रवि श्रीवास्तव एवं डॉ एसपी सहानी बनाए गए हैं। इसी प्रकार महाराजगंज सदर इकाई के पर्यवेक्षक दीपक शरण श्रीवास्तव विनय नायक सहायक चुनाव अधिकारी विपिन श्रीवास्तव उप चुनाव अधिकारी एवं मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल वर्मा, इसी प्रकार नौतनवा तहसील में पर्यवेक्षक जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश गुप्ता सहायक चुनाव अधिकारी संगठन के जिला उपाध्यक्ष रवि त्रिपाठी व सहायक चुनाव अधिकारी सुनील अग्रवाल होंगे, निचलौल तहसील के जय प्रकाश सिंह मुख्य चुनाव अधिकारी, सत्य प्रकाश सहायक चुनाव अधिकारी राजेश वैद्य व आकाश त्रिपाठी होंगे। बैठक में संरक्षक जय प्रकाश सिंह व दीपक शरण श्रीवास्तव पूर्व महामंत्री विनय नायक, विपिन श्रीवास्तव, जितेंद्र बहादुर शाही, सुधीर चंद्र पांडेय, अंकित, रवि श्रीवास्तव, शमशुल हुदा खान, सनत त्रिपाठी, सुशील शुक्ला, अभिषेक पांडेय, शिवदयाल गिरी, राजेश कुमार, अभिषेक पांडेय, मोहम्मद कमालुद्दीन, आकाश त्रिपाठी, नागेंद्र, नवीन त्रिपाठी नागेंद्र कुमार शुक्ल, राकेश पांडेय, आफताब आलम, जितेंद्र निषाद, दीपक कुमार गुप्त, विजय चौरसिया अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश प्रजापति सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More