शांति के लिए बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की और रूस-यूक्रेन के दो संगठनों को संयुक्त रूप से दिया गया नोबेल पुरस्कार

चिकित्सा, फिजिक्स, केमिस्ट्री और साहित्य के बाद आज शांति के लिए भी नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई।इस बार ये पुरस्कार एक मानवाधिकार कार्यकर्ता समेत दो संस्थाओं को दिया गया है।‌ नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की (Ales Bialiatski), रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल (Memorial) और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (Center for Civil Liberties) को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा है। नोबेल पुरस्कार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गई है। पिछले साल, फिलीपींस के पत्रकार मारिया रसा और रूस के दिमित्री मुराटोव ने 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार जीता था। ट्विटर पोस्ट में कहा गया, “बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को नोबेल शांति पुरस्कार, 2022 से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अपने देशों में नागरिक समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कई वर्षों तक नागरिकों के मौलिक अधिकारों के लिए काम किया है।इन संगठनों ने युद्ध अपराधों, मानवाधिकारों के हनन और सत्ता के दुरुपयोग का दस्तावेजीकरण करने के लिए उत्कृष्ट प्रयास किया है। इसके साथ ही शांति और लोकतंत्र के लिए नागरिक समाज के महत्व पर जोर दिया। बेलारूसी मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की 1980 के दशक में लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करने वालों में से एक हैं। 1996 में उन्होंने वियासना (Viansa) संगठन की स्थापना की। उन्होंने अपना पूरा जीवन राजनीतिक कैदियों पर होने वाले अत्याचारों, देश में लोकतंत्र की स्थापना और शांतिपूर्ण विकास के लिए समर्पित किया।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Uncategorized

कांग्रेस महासचिव ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- अहंकारी है मोदी सरकार

असली मुद्दों से ध्यान भटकाने, झूठ फैलाने और लोगों को भड़काने में लगी है BJP हार की हताशा में स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं मोदीः राय नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि अहंकारी सत्ता असली मुद्दों से ध्यान भटकाने, झूठ फैलाने और लोगों […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More