हम देश भर में तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्ध : मोदी

बिलासपुर/हिमाचल प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में विजया दशमी पर्व के अवसर पर पूरे देश में तीव्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने स्थानीय बिलासपुरी बोली में अपना भाषण शुरू किया और कहा कि उन्हें मान नैना देवी और स्थानीय देवता बजिया बाबा (बाबा नरसिंह देव) का पूरा आशीर्वाद मिला है।  इस अवसर पर उन्होंने आम भारतीय और खासकर हिमाचल प्रदेश के लोगों को दशहरे की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि वह बाद में शाम को कुल्लू जाएंगे और लोगों के लिए भगवान राम और मान हिडंबा का आशीर्वाद लेंगे। मोदी राज्य के लोगों को तीन  हजार 650 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को समर्पित करने के बाद लुहनू मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विजय का दिन है क्योंकि बिलासपुर जिले को शिक्षा और स्वास्थ्य का दोहरा उपहार मिला है और यह उल्लेखनीय है। बिलासपुर में एम्स अलग प्रकृति का होगा क्योंकि यह पर्यावरण आधारित और प्रकृति के अनुकूल होगा।

कांग्रेस पार्टी का नाम लिए बगैर उन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान वे आधारशिला रखते थे और फिर उन्हें भूल जाते थे, जबकि BJP आधारशिला रखती है और उसके बाद तभी बैठती थी जब काम पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाता है। (वार्ता)

 

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More