ममता बनर्जी ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल की माल नदी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये सहायता के रूप में देने की घोषणा गुरूवार को की। सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया, कि मैं दिवगंत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। उनके परिवारों को इस कठिन दौर में शक्ति और सांत्वना मिलें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

उन्होंने बताया कि जलपाईगुड़ी के माल नदी में दुर्गा विसर्जन के दौरान अचानक बाढ़ आने से कई लोग डूब गए। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया गया। उन्होंने इस दौरान आठ लोगों के शव बरामद किए और 13 अन्य लोगों को बेहोशी का अवस्था में बाहर निकालकर मल SSH (सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल) में भर्ती कराया हैं।

उन्होंने बताया कि NDRF और SDRF द्वारा खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। पुलिस, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और स्थानीय युवाओं के प्रयासों से लगभग 70 लोगों को बचाया गया। उनकी निस्वार्थ सेवा सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने सहायता प्राप्त के लिए दो हेल्पलाइन नंबर- 03561230780, 9073936815 जारी किए हैं। (वार्ता)

 

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More