हिमस्खलन से 10 पर्वतारोहियों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थिति द्रोपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर मंगलवार को हुए हिमस्खलन में फंसे 29 पर्वतारोहियों में से दस की मौत हो गई है। पीटीआई के मुताबिक नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य अमित बिष्ट ने हिमस्खलन में दस पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि की है। सभी पर्वतारोही नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से एडवांस ट्रेनिंग कोर्स कर रहे थे। डोकरानी बामक ग्लेशियर में टू हिमस्खलन की चपेट में आने शव नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) के 34 प्रशिक्षु और सात पर्वतारोहण प्रशिक्षक वहां फंसे थे निम कर्नल अजय बिष्ट ने बताया कि इस दौरान नौ पर्वतारोहियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं, 32 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं। वहीं डीएम अभिषेक रुहेला ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से अभी रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। मौसम ठीक होने पर दोबारा रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना की सूचना मिलने पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से फंसे पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालने के लिए वायु सेना की टीम को भेजने का अनुरोध किया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिमस्खलन पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर घटना की जानकारी ली और वायु सेना को बचाव और राहत अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये। मौके पर जिला प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, सेना और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने एएनआई को बताया कि हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षुओं की खोज और बचाव के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर तैनात किये गये हैं। डीआईजी एसडीआरएफ रिद्विम अग्रवाल ने बताया कि एयरफोर्स से शासन ने. संपर्क किया है। गंगाधर मिश्र 7 एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सहस्त्रधारा हेलीपैड से एसडीआरएफ की पांच टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। तीन टीमों को रिजर्व में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इन टीमों को भी रवाना किया जाएगा। नेहरु पर्वतारोहण संस्थान निम का डोकरानी बामक ग्लेशियर में द्रोपदी डांडा-2 पहाड़ी पर बीते 22 सितंबर से बेसिक/एडवांस का प्रशिक्षण चल रहा था।

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More