पांच दिन में दूसरी बार CM धामी पहुंचे दिल्ली, फिर शुरू हुई कैबिनेट विस्तार की अटकलें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम धामी के अचानक दिल्ली जाने पर एक बार फिर हलचल शुरू हो गई है। ‌पांच दिन पहले भी मुख्यमंत्री दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर गए थे। ‌ तब उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। ‌चर्चा है कि उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की फाइनल मुहर लग सकती है। ‌ हालांकि राज्य कैबिनेट में कुल 11 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

लेकिन अभी वर्तमान कैबिनेट में केवल आठ ही मंत्री हैं। ऐसे में राज्य कैबिनेट में अभी भी तीन मंत्रियों की जगह है। हालांकि अभी कब कैबिनेट विस्तार होगा, इसकी कोई स्पष्ट सूचना नहीं है। आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसखंड कॉरिडोर को लेकर मंत्री जी किशन रेड्डी को जानकारी दी।

इसके अलावा पर्यटन के जुड़े कई अन्य प्रोजेक्ट के बारे में भी उन्होंने पर्यटन मंत्री से चर्चा की। इससे पहले सीएम धामी ने राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री मुख्य सेवक सदन में सेवा पखवाड़ा 2022 के तहत ‘स्वच्छता गौरव सम्मान’ कार्यक्रम में स्वच्छता दूतों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने PM स्वनिधि के लाभार्थियों एवं स्वच्छता पर आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ‘स्वच्छता दूतों’ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी संकल्पशक्ति और प्रयासों ने राज्य में स्वच्छता का एक नया अध्याय लिखा है।

 

 

Uttarakhand

GOOD NEWS: उत्तराखंड में आदि कैलाश के लिए अब हेलीकॉप्टर से भर सकेंगे उड़ान

ट्रिप टू टेम्पलस ने आदि कैलाश व ओम पर्वत तीर्थयात्रा में जोड़ा नया आयाम भारत के सबसे मुश्किल ट्रेक को भी पार कर किया जा सकेगा आदि-कैलाश के दर्शन पिथौरागढ़। हिंदू तीर्थ पर्यटन के विकास में एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) और Trip to Temples ने आदि कैलाश और ओम […]

Read More
Uttarakhand

तरसेम सिंह की हत्या मामले की जांच के लिए SIT गठित

देहरादून। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत, स्थित प्रमुख सिक्ख गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या […]

Read More
Uttarakhand

केंद्र द्वारा उत्तराखंड में पैक्स कंप्यूटरीकरण को धनराशि मंजूर

देहरादून। उत्तराखंड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। धनराशि स्वीकृत करने पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का […]

Read More