एयरपोर्ट पर भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़े गए JDU MLC दिनेश सिंह,

नया लुक ब्यूरो


पटना। गो एयर की फ्लाइट से दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना लौट रहे JDU  MLC दिनेश कुमार सिंह के पास भारी मात्रा में कैश मिला है। दिनेश सिंह को हिरासत में लेकर एयरपोर्ट पर वीआईपी लाउंज में पूछताछ की जा रही है। इनकम टैक्स और ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। दिनेश सिंह खुद JDU के  MLC हैं और उनकी पत्नी बीना देवी लोजपा (पारस गुट) की सांसद हैं। JDU  MLC दिनेश सिंह दिल्ली से गो एयर की फ्लाइट से पटना आए थे। जब वह पटना एयरपोर्ट से बाहर जा रहे थे, तभी आईटी और ईडी की टीम उनके पास आ धमकी। जांच पड़ताल हुईतो उनके साथ बैग में भारी मात्रा में कैश मिला और सिंह जी इनकम टैक्स और ईडी की टीम हत्थे चढ़ गए।

उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दोनों टीमें उनसे पूछताछ कर रही हैं। दिनेश सिंह के पास कितना कैश मिला है, इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है। वहीं इनकम टैक्स और ईडी के अधिकारी पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दिनेश सिंह इतना कैश क्यों लेकर आ रहे थे और उनको इतने कैश का क्या काम था? इस मामले में एयरपोर्ट प्रशासन कुछ भी जानकारी देने से बच रहा है।

JDU  MLC दिनेश सिंह मुजफ्फरपुर के बड़े नेता हैं। जिले में उनका काफी दबदबा है। दिनेश सिंह की पत्नी बीना देवी लोजपा से लोकसभा सांसद हैं। बीना देवी वैशाली से लोजपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा का चुनाव जीती थीं। इससे पहले वो विधायक भी रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि दिनेश सिंह अपना इलाज कराने दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल गए थे। मेदांता में काफी दिन से वह एडमिट थे। जब उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो 19 सितंबर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हॉस्पटिल से डिस्जार्च होने के बाद मंगलवार 20 सितंबर को वह पटना लौट रहे थे।

 

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More