लखनऊ में दीवार गिरने से नौ और उन्नाव में छत ढहने से तीन लोगों की मौत

CM योगी ने चार लाख मुआवजे का किया ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय से बारिश का दौर जारी है। इस बीच राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह बारिश के चलते एक घर की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना यहां के दिलकुशा इलाके की है, जहां सुबह दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिवार को सहायता राशि देने का ऐलान किया। वहीं दूसरी तरफ उन्नाव में भी एक घर की छत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक महिला घायल बताई जा रही है।

फिलहाल दोनों जगहों पर रेसक्यू ऑपरेशन चल रहा है। रात से हो रही बारिश के कारण हादसा बता दें कि हादसा लखनऊ कैंट के दिलकुशा इलाके में हुआ है। जहां दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। वहींए दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार घटनास्थल पर पहुंचे। घटना का जायजा लेने के बाद उन्होंने इस प्रकार की घटना की जांच की बात कही है। दरअसल, भारी बारिश के कारण इस तरह की घटना घटने की बात कही जा रही है। चहारदीवारी की नींव कमजोर होने के कारण भारी बारिश दीवार झेल नहीं पाई और गिर गई।

सीएम योगी ने संवेदना जाहिर की वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएम घटनास्थल पर पहुंचे। डीएम ने हादसे का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह हादसा कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार के गिरने से हुआ है। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को खतरे से बाहर बताया है। डीएम ने भी सिविल अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में मृत लोगों को लेकर संवेदना जाहिर की है। उन्होंने घटना में मृत परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम योगी ने घायलों के फ्री उपचार की व्यवस्था का निर्देश दिया है। उन्नाव में छत ढहने से तीन की मौत वहीं दूसरी तरफ उन्नाव में एक घर की छत ढहने का मामला सामने आया है। यहां छत गिरने से दो नाबालिगों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

जबकि हादसे में एक महिला घायल हो गई है। बता दें कि इस हादसे में 20 साल के एक किशोर, चार साल और छह साल के दो बच्चों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायल महिला की पहचान मृतकों की मां के रूप में हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर रेसक्यू ऑपरेशन चल रहा है। टोल फ्री नंबर लखनऊ मंडलायुक्त लखनऊ डॉ. रोशन जैकब ने समस्त जनपद वासियों को सूचित करते हुए आह्वान किया है कि लखनऊ शहर में भारी वर्षा के कारण कहीं भी कोई दुर्घटना की संभावना हो या घटी हो तो कृपया टोल फ्री नंबर 1533 तथा 9151055671, 9151055672, 9151055673 इन नम्बरों के माध्यम से फोन करके तत्काल सूचित करें। (BNE)

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More