गाँधी जयंती के अवसर पर सरायमोहाना लायन्स द्वारा क्षेत्रीय मिनी मैराथन दौर का आयोजन

दीपक साहनी 

वाराणसी। सरायमोहाना लायन्स द्वारा आयोजित क्षेत्रीय मिनी मैराथन दौर का आयोजन गाँधी जयंती के अवसर पर किया गाया। इस मैराथन दौर को धावकों द्वारा कुल 10 किलोमीटर में तय कर विजेता घोषित किया गया जिसमें दो ग्रुप लड़कियों और लड़कों का अलग अलग रहा। लड़कियो में प्रथम विजेता सोनाली पटेल दूसरी विजेता रानी निषाद और तीसरी विजेता काजल यादव रही। इसी तरह लड़को मे प्रथम विजेता आशीष पटेल दूसरा विजेता किशन पटेल तीसरा विजेता मनोज साहनी रहे। कमेटी द्वारा प्रथम विजेता को हीरो की सायकिल देकर उनके प्रतिभा का सम्मान किया गया।

इस अवर पर कमेटी के अध्यक्ष धन्नी साहनी सदस्यगण अनुराग प्रकाश, लक्ष्मण साहनी, अजय कुमार निषाद, दीपक कुमार, सुरेश कुमार, महेश निषाद एडवोकेट ने साथी खिलाड़ियों को नगद राशी देकर उनका सम्मान किया। गांधी जयंती के अवसर पर अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य गौरीशंकर जी ने गांधी जी के सत्य अहिंसा के संदेश को बताए हुए गांधी के सपनो का भारत बनाने की अपील किये इसी तरह जिला पंचायत संजय मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन को स्वस्थ्य रहने के लिए हर बच्चो को खेल में भाग लेना जरूरी है। सुरेंद्र निषाद क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा कि आज के आधुनिक समय मे लोगो के पास इस तरह के खेल के लिए समय नही है, और आज गांधी जी को याद करते हुए यह मिनी मैराथन बहुत ही जरूरी है, कार्यक्रम का संचालन सदानन्द निषाद ने किया और सभी का धन्यवाद ज्ञापन आनन्द प्रकाश निषाद ने किया।

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More