Achievement : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के ट्विटर पर हुए पांच करोड़ फॉलोअर्स, दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने

नया लुक ब्यूरो


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का भले ही पिछले कुछ समय से क्रिकेट के मैदान में रंग फीका पड़ गया हो लेकिन सोशल मीडिया पर वे लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली के 50 मिलियन यानी पांच करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। वह ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। इतने फॉलोअर्स किसी क्रिकेटर के नहीं है। कोहली इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। इस प्लेटफॉर्म पर सचिन को 3.7 करोड़ (37.8 मिलियन) यूजर फॉलो करते हैं। साथ ही कोहली दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

जिनके ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर हैं। इस लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं। उन्हें 10 करोड़ (103.4 मिलियन) यूजर्स फॉलो करते हैं। उनके बाद नेमार (5.79 करोड़) का नंबर आता है। बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रॉन जेम्स (5.22 करोड़) तीसरे नंबर पर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अब विराट के टोटल करीब 31 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इनमें इंस्टाग्राम के 21.1 करोड़ और फेसबुक के 4.9 करोड़ यूजर भी शामिल हैं। बता दें कि भारत में ट्विटर पर विराट कोहली से ज्यादा पीएम नरेंद्र मोदी (82 मिलियन) और पीएमओ इंडिया (50.5 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। 47.7 मिलियन के अमिताभ बच्चन चौथे पर हैं।

 

दुनिया में ट्विटर पर सबसे ज्यादा 133.1 मिलियन फॉलोअर्स पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के हैं। एथलीट्स में यहां भी 103.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ रोनाल्डो टॉप पर हैं। रोनाल्डो करीब एक ट्वीट के लिए आठ करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। ट्विटर से कमाई करने वाले सिलेब्रिटी की लिस्ट 2020 में आई थी। उस समय विराट के ट्विटर पर करीब 34 मिलियन फॉलोअर्स थे। तब वह एक स्पॉन्सर्ड ट्वीट के लिए 35,101 डॉलर चार्ज करते हैं। भारतीय रुपये के अनुसार करीब ढाई करोड़। अब उनके फॉलोअर्स उस समय के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत बढ़ गए हैं। अब बताया जा रहा है कि उन्होंने ट्वीट के लिए अपनी चार्ज को लगभग दोगुना कर दिया है।

 

Sports

भारत की बेहतरीन गेंदबाजी, बांग्लादेश को 45 रनों से करारी शिकस्त

सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने किया बड़ा कारनामा भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर बनाया 145 रन सिलहट। यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों और उसके बाद रेणुका सिंह और पूजा वस्त्रकर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार […]

Read More
homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More