कांग्रेस ने ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर BJP सरकार पर फिर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर शुक्रवार की शाम ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर फिर निशाना साधा और मोदी सरकार पर अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह पता लगाने के बजाय कि इस भीषण दुर्घटना का कारण क्या है। सरकार अब इस हादसे के पीछे साजिश होने की कहानी गढ़ रही है और यात्री सुरक्षा पर ध्यान देने से भाग रही है।

सुश्री श्रीनेत ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भीषण रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार अपनी ‘विफलताओं’ से लोगों का ध्यान भटका रही है। BJP सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने हट रही है।  कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा  कि  हकीकत यह है कि रेल हादसे इसलिए हो रहे हैं क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा इस सरकार की प्राथमिकता नहीं है।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में भीषण ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर रेल मंत्री के खोखले सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है। खड़गे ने पत्र में लिखा कि भारतीय इतिहास की सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस ट्रेन दुर्घटना से हम सभी की आंखें खुली की खुली रह गयी हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सुरक्षा के सभी ‘खोखले’ दावों की पोल अब खुल कर सामने आ गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा है कि इस भीषण दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए वैष्णव को इस्तीफा दे देना चाहिए। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More