देश तोड़ने की हर साजिश का जवाब है भारत जोड़ो यात्रा: राहुल

कन्याकुमारी/तमिलनाडु ।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि आज राष्ट्र की एकता के प्रतीक तिरंगे, देश की एकता तथा अखंडता पर भाजपा और RSS की नीतियों का ज़बरदस्त खतरा मंडरा रहा है और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इसका एक मात्र जवाब है इसलिए हर नागरिक के इस यात्रा से जुड़ने की सख्त ज़रूरत है। गांधी ने बुधवार को यहां एक विशाल जनसभा में 3500 किलो मीटर से लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर करारा हमला करते हुए कहा कि उनकी नीतियां देश को तोड़ने वाली है और इसी वजह से देश आज गंभीर संकट में फंस गया है इसलिए उसे मजबूत बनाने के मकसद से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का आयोजन किया गया है।

उनका कहना था कि भाजपा और RSS के कारण असज फिर अंग्रेजों के जमाने की स्थिति बन गई है। ब्रिटिश काल में ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिस तरह से विभाजसन की नीति अपनाकर देश को गुलाम बनाया उसी तरह से भाजपा-RSS की नीतियां भी कुछ उद्योगपतियों को साथ लेकर उसी सिद्धांत का पालन करते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए चुनौती बन गये हैं। उन्होंने कहा की भाजपा के शासन में कुछ गिने-चुने उद्योग पतियों को देश के बंदरगाह, हवाई अड्डे, ऊर्जा केंद्र आदि बेचे जा रहे है और यह काम बहुत व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। गरीबों किसानों और कारोबारियों पर सटीक तरीके से हमला कर उन्हें कमजोर बनाने का काम हो रहा है।

उनका कहना था कि सबसे दुर्भाग्य की बात यह है कि देश के मीडिया पर इन उद्योगपतियों का कब्जा है और वे जो चाहते हैं वही टीवी पर दिखाते हैं और देश के समक्ष जो संकट है दबाव में देश का मीडिया उसे नजरअंदाज कर जाता है। तिरंगे को राष्ट्र की आन, बान और शान बताते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगे में राष्ट्र के हर नागरिक, हर जाति, धर्म, समुदाय के लोगों की आत्मा बसती है लेकिन भाजपा-RSS ने राष्ट्रध्वज को भी निजी संपत्ति मान लिया है इसलिए राष्ट्रीय एकता का प्रतीक तिरंगा संकट में है। भारत की संस्थाएं इस झंडे को संरक्षित करती हैं लेकिन RSS और भजपा की नीतियां इसके लिए चुनौती बन रही है। CBI, ED, इनकम टैक्स जैसे संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल कर आम जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष को सताने के लिए किया जा रहा है।

 

लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि हम भारतीय हैं और हम इस तरह के प्रयासों से डरते नहीं है और भाजपा के किसी भी हथकंडे से वे डरने वाली नहीं है।  गांधी ने कहा कि देश में हर संस्था का बेजा इस्तेमाल हो रहा है और हर प्रतीकों पर हमला किया जा रहा है तथा हर वर्ग, हर समुदाय एवं हर संस्था पर हमला होता है तो यह हमला राष्ट्र की एकता के प्रतीक तिरंगे पर ही होता है। भाजपा आजादी के प्रतीक, हर वर्ग, समुदाय, धर्म और जाति के प्रतीक तिरंगे को निशाना बना रही है तथा उसे इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण न सिर्फ राष्ट्र राष्ट्र के संस्थानों और प्रतीकों पर संकट आ गया है बल्कि देश पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है। बेरोजगारी चरम पर है और जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है। देश की जनता को इस संकट से निकालने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है। छोटे कारोबारियों के कारोबार खत्म हो गये है। किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है और युवा तथा जन सामान्य बढ़ती महंगाई के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

इससे पहले इस समारोह को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने लोगों से इस यात्रा से जुड़ने और इसमें सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया और कहा कि इससे भाजपा RSS की साजिशों करारा जवाब दिया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिस कन्याकुमारी से स्वामी विवेकानंद को विश्व में भारत का परचम लहराने की शक्ति मिली उसी स्थल से आज भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर कांग्रेस ने देश में परिवर्तनकारी पहल शुरू कर दी है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सोच से भाजपा परेशान है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने तमिल में अपना भाषण देते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आज़ादी का दूसरा आंदोलन है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में जो नफरत और घृणा का माहौल है इस यात्रा के जरिए उसे तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी देश की एकता के लिए नफरत के कारण शहीद हुए है और उस नफरत एवं घृणा को भारत जोड़ो यात्रा के जरिए मिटाना है। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More