मन की बात में तिथियों का सन्योग

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


मन की बात कार्यक्रम अपार सफ़लता के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ज़न संवाद का विलक्षण स्वरूप दिया है। बहुत बड़ी संख्या में लोग अपने मन की बात प्रधानमंत्री तक प्रेषित करते हैं। इसी के आधार पर वह अपने मन की बात प्रस्तुत करते हैं। इस बार प्रसारण की तिथि बदली, इसी के साथ तिथियों के कई सन्योग बन गए। यह प्रसारण 25 जून को होना था। लेकिन उस दिन प्रधानमंत्री का अमेरिका में व्यस्त कार्यक्रम है। इसलिए प्रसारण की तिथि बदली गई। 25 जून का भी उल्लेख आ गया। उस दिन देश में आपातकाल लगाया गया था। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में हैं। नरेंद्र मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन तथ्यों के आधार पर जबाब भी भेज दिया।

उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है।मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। हम अपने लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोपरि मानते हैं, अपने संविधान को सर्वोपरि मानते हैं। इसलिए हम 25 जून को भी कभी भुला नहीं सकते। यह वही दिन है जब देश पर इमरजेंसी थोपी गई थी। आजादी का अमृत महोत्सव में देश की आजादी को खतरे में डालने वाले ऐसे अपराधों का भी जरुर अवलोकन करना चाहिए। 20 जून के ऐतिहासिक महत्व को भी मोदी ने रेखांकित किया। इस दिन जगन्नाथ रथ यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि 21 जून रथयात्रा का दिन है। रथयात्रा आस्था के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतिबिंब है।

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। मोदी ने कहा कि इस बार मुझे न्यूयॉर्क के यूएन मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सोशल मीडिया पर योग दिवस को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। योग को अपने जीवन में जरूर अपनाएं। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। कुछ दिन पहले यूपी में खेलो इंडिया का आयोजन हुआ था। प्रधानमंत्री ने इसका भी उल्लेख किया। कहा कि इन खेलों ने हमारे युवाओं ने 11 रिकॉर्ड तोड़े हैं कुछ दिन बाद वर्षा की शुरुआत के साथ पौधारोपण कार्यक्रमों का संचालन होगा। नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि लखनऊ के अलीगंज में एक मियावाकी जंगल को तैयार किया जा रहा है। 60 से ज्यादा जगहों में इसको लेकर काम किया जा रहा है। कई देशों में इसका बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है।

National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More
Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More