डीएम व एसपी ने किया तटबंधों का निरीक्षण

केवटलिया-महेन सहित सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित:डीएम

तटबंधों की पेट्रोलिंग के साथ ही सभी आवश्यक प्रबंध रखने के दिये निर्देश

अफवाहों पर न दें ध्यान जिला प्रशासन है पूरी तरह मुस्तैद:डीएम

नन्हें खांन

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ आज जलभराव से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ के दृष्टिगत जिला प्रशासन को हर संभव तैयारियों को पूर्ण रखे जाने के निर्देश दिए। कपरवार में क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों से मिलकर जलभराव जनित कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की तथा उसका समाधान कराये जाने हेतु आश्वस्त किया। जिलाधिकारी श्री सिंह सबसे पहले केवटलिया-महेन बंधे का निरीक्षण किये। निरीक्षण में पाया गया कि यह बंधा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि बंधे से महेन गांव को जोड़ने वाली सड़क के टूटने से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। बाढ़ एवं बंधा कटान की स्थिति नहीं है। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों को बंधों की पेट्रोलिंग अनवरत रूप से कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ शिविरों को पूर्ण रूप से सक्रिय रखा जाए।

तैनात कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। बंधों के कटान या रिसाव होने की स्थिति में त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए उस पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंगे। आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता भी मौके पर बनाये रखेंगे। उन्होंने बंधे से महेन गांव को जोड़ने वाली आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मार्ग का मरम्मत करने के लिए अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद के सभी बंधे सुरक्षित स्थिति में हैं। इसके पश्चात जिलाधिकारी कपरवार के निकट नौका टोला में मार्ग पर ही उपस्थित ग्राम प्रधानों से संवाद किया। बाढ़ एवं जलभराव जनित समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पशु-चारा, खाद्य सामग्री, दवा आदि की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी दशा में कोई परेशानी न हो इसके लिए हर संभव एहतियाती उपाय के साथ ही बंधों को सुरक्षित रखे जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए है। जनपद में कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है, जिसका नंबर 1077, 05568-222261, 223331 एवं 225351 है। किसी भी समस्या व आकस्मिकता की सूचना उस पर दी जा सकती है। प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में नाव तैनात किया गए हैं।

Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More
Purvanchal

96.8 प्रतिशत अंक लाकर रक्षित तिवारी हुआ लखनऊ टॉपर

 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्डम वे प्रोगेसिव इंटर कॉलेज के छात्र ने प्राप्त किया 96.8 प्रतिशत अंक ए अहमद सौदागर लखनऊ । चिनहट क्षेत्र के तिवारीगंज रक्षित तिवारी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में लखनऊ टॉपर हुआ है। मूल रूप उन्नाव का रहने वाला यह परिवार चिनहट के संस्कृति विहार में रहता है। […]

Read More