अधिवक्ताओं ने फूंका उत्तर प्रदेश शासन का पुतला

बिल्हौर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश भर में पुलिस प्रशासन का विरोध सभी जगहों पर अधिवक्ता कर रहे हैं। इसी को लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में गुरुवार को बिल्हौर के अधिवक्ताओं ने बिल्हौर तहसील प्रांगण पहुंचकर उत्तर प्रदेश शासन का पुतला फूंका।

इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविनेश यादव, महामंत्री शिवशरण तिवारी, लॉयर्स अध्यक्ष दीपक कटियार व महामंत्री जनार्दन यादव ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए, अधिवक्ताओं पर हुए मुकदमों को वापस लिया जाए, घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिलाया जाए, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को प्रदेश में तत्काल लागू किया जाए तथा प्रत्येक जिले में एक ऐसी इकाई बनाई जाए। जिसके समक्ष अधिवक्ता लोग अपनी शिकायत कर सकें। इस मौके पर एडवोकेट शारिक रिजवी, अनिल कुमार पांडे, यशवंत कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, प्रेमचंद राठौर, शीलू अग्निहोत्री, अजय कटियार, सौरभ कटिहार, राजेश कटियार, अनुज यादव, जगत सिंह यादव आदि सैकड़ाें अधिवक्तागढ़ मौजूद रहे।

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More