- विरोध करने पर ताबड़तोड़ चाकू से वारकर किया लहुलुहान
- इस घटना में पिता पत्नी और बेटी गंभीर रूप से जख्मी
- हमलावर भी तेजाब फेंकते हुआ घायल
- सभी घायल ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत गंभीर
- शादी से मना करने पर दिया घटना को अंजाम
ए अहमद सौदागर
Lucknow: तमाम कोशिशों के बावजूद सूबे में तेजाब फेंकने का मामला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज क्षेत्र में रविवार सुबह तड़के एक सिरफ़िरे युवक ने पूरे परिवार पर तेजाब उड़ेलकर सनसनी फैला दी। विरोध करने पर बेखौफ युवक ने पिता, पत्नी और बेटी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर लहुलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देते समय आरोपी भी जख्मी हो गया। सूचना मिलते पुलिस उपायुक्त मध्य अर्पित विजयवर्गीय सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ACP मध्य अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपित का भी इलाज चल रहा है हालत स्थिर होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
हुसैनगंज क्षेत्र स्थित बरफ खाना निवासी एक 40 वर्षीय शख्स परिवार के साथ रहते हैं। रोज की तरह वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे कि रविवार सुबह तड़के करीब चार बजे उन्हीं का 25 वर्षीय रिश्तेदार तौसीफ उर्फ मुन्ना घर में घुसकर उनकी 18 वर्षीय बेटी से शादी करने के लिए जिद करने लगा। तभी घर में मौजूद परिवार ने शादी करने से मना कर दिया तो वह आपा खो बैठा और पास में रखा तेजाब पूरे परिवार पर उड़ेल।
विरोध करने पर सिरफ़िरे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास में रहने वाले लोगों की नींद खुल गई और भागकर कारपेंटर का काम करने वाले के घर पहुंचे तो वहां का मंजर देख दंग रह गए। परिवार के सभी लोग कमरे में लहुलुहान पड़े थे और सभी लोगों का चेहरा झूलसा हुआ था। पड़ोसियों ने घटना को अंजाम देने वाले सिरफ़िरे तौसीफ उर्फ मुन्ना को धरदबोचा और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस उपायुक्त मध्य अर्पित विजयवर्गीय सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस उपायुक्त मध्य के मुताबिक आरोपी और पीड़ित परिवार एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं और जांच-पड़ताल में सामने आया है आरोपी रिश्तेदार की लड़की से शादी करने के जिद कर रहा था। उन्होंने बताया कि मना करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम देकर खुद भी जख्मी हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शादी से इनकार पर युवती समेत परिवार पर तेजाब से हमला
बताया जा रहा है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र उदयगंज स्थित बरफ खाना के रहने वाले कारपेंटर और आरोपी तौसीफ उर्फ मुन्ना एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं। पीड़ित परिवार की लड़की से शादी करने के लिए तौसीफ अड़ा था कि किसी बात को लेकर घरवालों ने शादी करने से मना कर दिया। इसकी भनक लगते ही आरोपी तौसीफ बौखला गया और रविवार सुबह तड़के करीब चार बजे उनके घर जा धमाका। परिवार की आंख खुली तो देखा कि उनके सामने उनका सिरफिरा रिश्तेदार खड़ा है। उन्हें नहीं पता था कि उनके सामने आज वह हैवान बन कर पेश आएगा। जैसे ही घरवालों ने विरोध किया तो वह बौखला गया और चाकू से वारकर जख्मी करने के बाद तेजाब डाल दिया। चाकू से वार और तेजाब से लड़की सहित परिवार के सभी लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के दौरान आरोपी तौसीफ उर्फ मुन्ना को भी चोटें आई, जहां उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हैवान ने लड़की की दोनों आंख पर भी फेंका तेजाब
बताया जा रहा है कि लड़की के ऊपर तेजाब फेंकते ही दोनों आंखें बुरी तरह से झुलस गई। इससे यही लग रहा है कि आरोपी तौसीफ उर्फ मुन्ना पीड़ित के घर पूरी तैयारी के साथ आया था कि लड़की सहित परिवार की जिंदगी हमेशा के लिए बर्बाद हो जाए। यही हुआ बेखौफ हैवान ने अपनी हैवानियत का परिचय देते हुए अपने नापाक इरादों में कामयाब हो गया।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे उदयगंज में दहशत और आरोपी के प्रति गुस्से का माहौल बना हुआ है। गौर करें तो इससे पहले जुलाई 2026 में चिनहट इलाके में एक दुकान में घुसकर एक सिरफ़िरे ने मालिक सहित उसके साथियों पर तेजाब फेंककर घायल किया था।
अपने ही बन रहे बेटियों के दुश्मन
एसिड अटैक की ज्यादातर घटनाओं में करीबी लोग ही शामिल
15 फरवरी 2011- काकोरी की शिक्षा मित्र शबीना (परिवर्तित नाम) पर उस समय तेजाब फेंक दिया गया जब वह स्कूल जा रही थी। तेजाब फेंकने वाला शख्स उसका पिता समान मौसा था। शबीना की खता सिर्फ इतना थी कि वह इस शख्स के घर रहकर पढ़ी-लिखी। जब वह अपने घर आ गई तो वह उस पर हुए खर्चों को वापस किए जाने की मांग करने लगा। परिवार के इन्कार पर वह अपना आपा खो बैठा और उस पर तेजाब फेंक दिया।
नौ मार्च 2012- ठाकुरगंज निवासी छात्रा पर उस समय तेजाब फेंक दिया गया जब वह चौक इलाके के कोनेश्वर चौराहे पर अपनी भाभी के साथ होली का मेला देखने गई थी। तेजाब से होली खेलने वाला हैवान कोई और नहीं बल्कि उसका फुफेरा भाई सुरज था। सूरज ने घटना के छह महीने पहले ही उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। रिश्तेदारी में शादी पर लोग क्या कहेंगे, इसका हवाला देकर छात्रा ने प्रस्ताव ठुकरा दिया। तब सूरज ने ऐसा जख्म दिया जिसे शायद ही वह भुला पाएगी।
एक जनवरी 2014- एक किशोरी को अगवा कर कार में सवार लोगों ने शहीद पथ पर उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। ननिहाल में रह रही कोलकाता निवासी इस किशोरी के साथ यह हैवानियत किसी और ने नहीं बल्कि उसके रिश्ते के मामा ने की। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि उम्रदराज मामा उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। बात नहीं मानने पर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
गौर करें तो यह तो महज बानगी भर है और भी राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में हैवानों ने कई बहू बेटियों पर तेजाब फेंककर चुनौती दे चुके हैं। बताते चलें कि तेजाब से जला कर हैवानियत की हदें पार करने वाले इन सब मामलों में कोई अपना ही था। कोई रिश्ते में मामा, चाचा, मौसा तो कोई करीबी रिश्तेदार। लड़की ने उनकी मर्जी के खिलाफ अपनी बात रखी तो खौफनाक कदम उठा लिया। गौर करें तो राजधानी में ही पूर्व से लेकर अबतक आधार दर्जन से अधिक मामले इस बात के गवाह हैं कि किस कदर सामाजिक मूल्यों और सहनशीलता का क्षण हुआ है। बीते दिनों और हाल हुई घटनाओं पर नजर डालें तो अधिकतर मामलों में तो दरिंदगी करने वाले परिवार के ही सदस्य थे या फिर कोई जानने वाले। हुसैनगंज क्षेत्र में रविवार सुबह तड़के हुई घटना को भी किसी गैर नहीं बल्कि सिरफ़िरे रिश्तेदार ने ही वारदात को अंजाम देकर रिश्ते को कलंकित कर दिया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
पाकिस्तान ने हिंदू संत के सम्मान में जारी किया 200 रुपये का सिक्का
मेरठ में दहेज लोभियों को लड़की वालों का करारा जवाब
राजभर का अखिलेश पर निशाना, चुप्पी पर सवाल
