Saarthi Finance: छोटे और मध्यम कारोबारियों (MSME) तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से सारथी फाइनेंस ने जागरूकता की अनूठी पहल शुरू की है। MSME पर केंद्रित NBFC (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) सारथी फाइनेंस देशभर में अपनी सभी शाखाओं के माध्यम से बाइक रैलियों का आयोजन कर रही है। इन रैलियों के जरिए छोटे कारोबारियों को संस्थागत ऋण सुविधाओं, कंपनी की शाखाओं और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध वित्तीय विकल्पों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में हाल ही में प्रयागराज स्थित सारथी फाइनेंस की शाखा के कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली।
इस दौरान कर्मचारियों ने शाखा के आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कारोबारियों और स्थानीय लोगों को MSME के लिए उपलब्ध ऋण सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। कंपनी का उद्देश्य अधिक से अधिक छोटे कारोबारियों तक पहुंच बनाना और उन्हें आसान वित्तीय सेवाओं से जोड़ना है। सारथी फाइनेंस अब तक उत्तर प्रदेश में 14 शाखाएं शुरू कर चुकी है। कंपनी प्रदेश के अन्य शहरों और क्षेत्रों में भी अपनी पहुंच बढ़ाने के साथ MSME कारोबारियों को तेजी से और सुविधाजनक तरीके से ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
ये भी पढें
नेपाल के कैसिनो में नेपाली नागरिकों को जुआ खिलाने का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार
कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर इमरान हाशमी ने बताया कि शाखाओं के स्तर पर नियमित बाइक रैलियां आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना और उन्हें सारथी फाइनेंस की सेवाओं से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि कंपनी विशेष रूप से स्थानीय MSME कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों को नियमित रूप से बाइक रैलियां निकालने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि छोटे कारोबारियों को सारथी फाइनेंस के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध व्यवस्थित ऋण सुविधाओं की जानकारी मिल सके।
MSME कारोबारियों के लिए लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी पर फोकस
कंपनी के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में MSME क्षेत्र का तेजी से विस्तार हुआ है। इसके साथ ही छोटे कारोबारियों के बीच तेज, भरोसेमंद और पारदर्शी ऋण सुविधाओं की मांग भी बढ़ी है। कारोबारियों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए सारथी फाइनेंस अपने लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) उत्पाद के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।
अप्रैल 2025 से परिचालन कर रही सारथी फाइनेंस लगातार छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी शाखाओं का विस्तार कर रही है, जहां वित्तीय सेवाओं की पहुंच अपेक्षाकृत सीमित है। कंपनी के अनुसार, अब तक छह राज्यों में 115 से अधिक शाखाएं शुरू की जा चुकी हैं। बाइक रैलियों के माध्यम से कंपनी न केवल अपनी शाखाओं की मौजूदगी की जानकारी कारोबारियों तक पहुंचा रही है, बल्कि MSME क्षेत्र में संस्थागत वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास कर रही है। कंपनी का लक्ष्य दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचकर छोटे कारोबारियों को कारोबार विस्तार के लिए वित्तीय सहायता के विकल्पों से जोड़ना है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नेपाल के कैसिनो में नेपाली नागरिकों को जुआ खिलाने का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार
गुरु रविदास जी के विचारों से बनेगा समरस और समानतापूर्ण समाज : केशव मौर्य
जयशंकर ने की IORA की 25वीं बैठक की अध्यक्षता
चिनहट: बेलगाम फार्च्यूनर ने मासूम बच्ची को कुचला, मौत
