उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

  • अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस
  • स्वर्ण व्यवसायी से आभूषण एवं सोने से भरा बैग लूटने वाले गिरोह के 05 अभियुक्त लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार
  • उनके कब्जे से लगभग 844 ग्राम पीली धातु के आभूषण एवं सोने के टुकड़े तथा ₹ 1,82,500/- नकद बरामद व कार बरामद
  • वर्दी की आड़ में लूट का खेल! यूपी पुलिस के सिपाहियों ने DRI कर्मियों संग बनाया गैंग, ज्वैलर्स का एक किलो सोना लूटा
  • तस्करी का आरोप लगाकर बस से उतारा, कारोबारी को जबरन कार में बैठाया और बैग से पार कर दिया करोड़ों का सोना; पुलिसकर्मी समेत कई आरोपी बेनकाब, चार अब भी फरार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां यूपी पुलिस के दो सिपाहियों ने DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) के कर्मियों के साथ मिलकर कथित तौर पर लूट का संगठित गिरोह बना लिया। इस गिरोह ने दिल्ली के एक ज्वैलर्स कारोबारी को निशाना बनाकर करीब एक किलो सोने के आभूषण लूट लिए। लूटे गए सोने की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कारोबारी महेंद्र दास 21 नवंबर की रात सोने के आभूषण लेकर बस से लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने गैंग बनाकर बस को रोक लिया। खुद को कार्रवाई करने वाला अधिकारी बताकर कारोबारी पर सोने की तस्करी का आरोप लगाया और उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। इस दौरान उनका बैग छीनकर उसमें रखे करीब एक किलो सोने के आभूषण गायब कर दिए गए।

वर्दीधारी सिपाही समेत कई लोग गैंग में शामिल

मामले की जांच में सिपाही दुर्गेश कुमार कुशवाहा, DRI कर्मी अविनाश शाही, सराफ प्रीतम सोनी, कारीगर तिलक मांझी और गार्ड राहुल चौहान के नाम सामने आए हैं। वहीं, सिपाही विनय शंकर समेत चार आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

वर्दी का रौब दिखाकर अपराध को अंजाम देने के इस मामले ने पुलिस महकमे में भी हलचल मचा दी है। जिन लोगों पर कानून की रक्षा की जिम्मेदारी है, उन्हीं पर कानून की आड़ में करोड़ों की लूट करने का आरोप लगना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल मामले में आरोपियों की भूमिका और फरार लोगों की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई अहम होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आज कारोबार में लाभ और नौकरी में उन्नति के योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

यूपी में IPS तबादलों की बड़ी खेप, कई शहरों के पुलिस कप्तान और कमिश्नर बदल

शाहरुख खान की KING पर आने वाला है बड़ा अपडेट? सिद्धार्थ आनंद के नए पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

 

 

Breaking News homeslider Uttar Pradesh

यूपी में IPS तबादलों की बड़ी खेप, कई शहरों के पुलिस कप्तान और कमिश्नर बदल

UP IPS Transfer: तबादला सूची के मुताबिक मोहित अग्रवाल को वाराणसी पुलिस कमिश्नर से प्रयागराज पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज पुलिस कमिश्नर से अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है। रहमत शर्मा को ADG बरेली जोन से ADG लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं लक्ष्मी सिंह […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

सपा-बसपा ने जितनी नौकरियां दीं, उससे दोगुनी हमने बांटी: CM योगी का बड़ा दावा

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सपा और बसपा ने अपने पूरे कार्यकाल में जितने युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दी, उससे दोगुने नियुक्ति पत्र उनकी सरकार ने अकेले वितरित किए हैं। […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

नौकरी की रफ्तार नहीं, नोट गिनने में माहिर है सैफई सिंडिकेट: योगी

सपा के चार और बसपा के तीन कार्यकाल की भर्तियों से दोगुने से अधिक नियुक्तियां हमारी सरकार ने दीं: मुख्यमंत्री पौने दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, अगले सप्ताह 50 हजार और नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी गोमती रिवरफ्रंट और JPNIC में जनता का पैसा लूटकर विदेश में संपत्ति बना रहे थे पिछली सरकार के […]

Read More