68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार

Lucknow

शिक्षक भर्ती: 87वें दिन सतीश महाना को ज्ञापन

Lucknow: 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 में आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग को लेकर इको गार्डन में अभ्यर्थियों का धरना गुरुवार को 87वें दिन भी जारी रहा। इस बीच आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और विधान परिषद की सामाजिक एवं संसदीय सद्भाव समिति की रिपोर्ट भी उनके समक्ष रखी।
68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की ओर से भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण  की विसंगति दूर करने और संशोधित परिणाम जारी कर पात्र अभ्यर्थियों ...

गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुई इस मुलाकात में अभ्यर्थियों ने आंदोलन के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और उपमुख्यमंत्री से हुई मुलाकातों का विवरण भी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। इसमें जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक दिए गए आश्वासनों की जानकारी शामिल थी। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि यह मामला सरकार के संज्ञान में है और नीतिगत विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पत्राचार करने और वार्ता के माध्यम से प्रकरण का समाधान कराने का आश्वासन दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अहित नहीं होने दिया जाएगा।

आंदोलन के सह-नेतृत्वकर्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों की मांग है कि संबंधित आयोगों और विधान परिषद की समिति की रिपोर्ट के अनुरूप आरक्षण विसंगति दूर की जाए। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षित श्रेणी का लाभ देते हुए 150 में से 60 अंक यानी 40 प्रतिशत के आधार पर परिणाम संशोधित किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए। इसके अलावा दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार आरक्षण का लाभ देने की मांग की गई है।

धरना प्रभारी नवीन चौधरी ने कहा कि अभ्यर्थी पिछले 87 दिनों से अपने हक और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जब तक उनकी मांगों पर न्यायपूर्ण निर्णय नहीं होता, धरना अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधियों और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले में जल्द हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की अपील की। विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में तूफान सिंह, आशुतोष वर्मा, रणविजय सिंह सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे। अब अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री स्तर पर होने वाली पहल और सरकार के निर्णय का इंतजार है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पहले 6 महीने गिरेंगे सोने-चांदी के भाव, फिर आएगी तेजी?

भारतीय सॉफ्ट पावर का डंकाः वेनिस बिएनाले में मिला बेस्ट नेशनल पैवेलियन अवॉर्ड

दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, दक्षिण भारत में बारिश की चेतावनी

 

Education homeslider

UPPSC PCS 2025: प्रीलिम्स रिजल्ट पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

UPPSC PCS Mains Exam  :  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने PCS प्रारंभिक परीक्षा के पहले घोषित परिणाम को रद्द करते हुए आयोग को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस फैसले […]

Read More
Education National

पेपर लीक किया तो 10 साल जेल! महाराष्ट्र सरकार ला रही सख्त कानून

Maharashtra: महाराष्ट्र में भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और संगठित धांधली करने वालों की अब खैर नहीं होगी। राज्य सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सख्त कानून लागू करने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित नियमों के तहत परीक्षा से जुड़े संगठित अपराधों में शामिल लोगों को 10 […]

Read More
Education Uttar Pradesh

जनगणना से जुड़ेगा विकास और जनकल्याण, रामसनेहीघाट में जागरूकता अभियान का आगाज

Barabanki: रामसनेहीघाट बाराबकी जनगणना के महत्व और स्व-गणना के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालय में जनगणना से जनकल्याण स्व-गणना विशेष जन जागरूकता अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर हिमांशु मिश्रा ने मां सरस्वती का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं […]

Read More