सऊदी में हूतियों के हमले, भारतीय मजदूर भी निशाने पर

Riyadh

Riyadh: सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष का असर अब वहां काम करने वाले विदेशी नागरिकों पर भी पड़ने लगा है। हूतियों के ताजा ड्रोन हमले में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यह हमला सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में हुआ। घटना के बाद भारत ने हमले की निंदा करते हुए अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

सऊदी अरब में करीब 27.5 लाख भारतीय नागरिक रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या में मजदूर और कर्मचारी शामिल हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। ऐसे में लगातार हो रहे हमलों ने भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

रियाद की ऊंची इमारत को बनाया निशाना

रिपोर्ट के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने रियाद स्थित पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड टावर को ड्रोन से निशाना बनाया। यह करीब 80 मंजिला इमारत है। सऊदी सिविल डिफेंस के अनुसार, इस हमले में दो भारतीयों के अलावा तीन नेपाली और मिस्र के चार नागरिक भी घायल हुए हैं। सऊदी अरब ने इस हमले को आतंकी घटना करार दिया है। वहीं, भारतीय दूतावास घायल भारतीय नागरिकों की जानकारी जुटा रहा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

रियाद की सबसे ऊंची इमारत पर हौथी हमले में घायल हुए 11 लोगों में 2 भारतीय  शामिल हैं - द वीक

पहले भी हमलों में भारतीयों की जा चुकी है जान

सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के घायल होने की यह पहली घटना नहीं है। खबरों के अनुसार, अक्टूबर में हुए हमलों के दौरान भी भारतीय नागरिक प्रभावित हुए थे। एक हमले में कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।

इन घटनाओं में घायल हुए भारतीय नागरिक मोहम्मद यूसुफ अली की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य भारतीय की भी उपचार के दौरान जान चली गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से सऊदी अरब में काम कर रहे भारतीयों की चिंता बढ़ गई है।

जमीन के साथ समुद्र में भी बढ़ा खतरा

हूतियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष का असर केवल जमीन तक सीमित नहीं है। समुद्री मार्गों पर भी तनाव बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। भारतीय नाविकों से जुड़े जहाजों को भी हमलों का सामना करना पड़ा है। इससे खाड़ी क्षेत्र में काम करने वाले भारतीयों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता बन गई है।

जलवायु संकट के बीच उजड़ते भारतीय गांव और नई जगह बसती जिंदगी

भारत ने की हमलों की निंदा

भारत ने नागरिक ठिकानों को निशाना बनाए जाने पर कड़ा रुख अपनाया है। भारत की ओर से पहले भी स्पष्ट किया गया है कि आम नागरिकों और गैर-सैन्य ठिकानों पर हमले नहीं होने चाहिए। भारत का जोर क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

संविधान दिवस कल: जानें 26 नवंबर का महत्व और इतिहास

आरा में शादी समारोह में डबल मर्डर, छह बदमाशों ने घुसकर दो युवकों को मारी गोली

बैणी-भुली योजना: महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, जानें किसे मिलेगा लाभ

 

 

 

New York
International

यूएन में भारत: AI के खतरे और ब्लैक सी की सुरक्षा पर जोर

शाश्वत तिवारी New York: भारत ने वैश्विक मंच पर उभरती प्रौद्योगिकियों के सुरक्षित और न्यायसंगत उपयोग को लेकर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया है। “तेजी से होते तकनीकी बदलावों के दौर में संघर्ष समाधान” विषय पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की उच्च-स्तरीय खुली बहस में भारत ने चार मुख्य सिद्धांतों पर विशेष जोर दिया। […]

Read More
New Delhi
International

रियाद में हूती हमला, दो भारतीय घायल; भारत ने की निंदा

New Delhi: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुए हूती हमले को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट स्थित एक इमारत को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में दो भारतीय नागरिकों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। भारत ने इस घटना की निंदा करते हुए सऊदी अरब में […]

Read More
International

लुंबिनी के गांवों तक साइकिल से पहुंचेंगे पर्यटक

तीन नए पर्यटन मार्ग शुरू लुंबिनी में गांवों की संस्कृति और विरासत से रूबरू होंगे सैलानी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal: भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी आने वाले पर्यटकों को अब मायादेवी मंदिर और पवित्र उद्यानों के साथ आसपास के गांवों की संस्कृति, विरासत और स्थानीय जीवनशैली को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। सतत […]

Read More