आरा में शादी समारोह में डबल मर्डर, छह बदमाशों ने घुसकर दो युवकों को मारी गोली

Ara Double Murder: बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने एक शादी समारोह को गोलियों की आवाज से दहला दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव में मंगलवार की देर रात दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे छह बदमाशों ने शादी समारोह में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। वारदात के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुभकरणगंज गांव निवासी राहुल कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान दौलतपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राहुल के मामा की बेटी की शादी थी। इसी समारोह में शामिल होने के लिए राहुल और दीपक पहुंचे थे। दोनों आपस में दोस्त थे।

वरमाला के बाद रात 11:30 बजे हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में वरमाला की रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे। सभी की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। बदमाश समारोह में घुसे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने राहुल और दीपक को सामने से गोली मारी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, उनका एक अन्य दोस्त सोनू भी गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद समारोह में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राहुल और दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि राहुल को दो, जबकि दीपक को चार गोलियां लगी थीं। घायल सोनू का इलाज जारी है। पुलिस ने उसका बयान भी दर्ज किया है।

ये भी पढें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

पुराने विवाद में हत्या की आशंका, आरोपियों की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से तीन खोखा और एक पिलेट भी बरामद किया गया है। SDPO के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पूर्व का विवाद सामने आया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतकों के परिजनों की ओर से भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए SIT गठित

दो युवकों की हत्या की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने SDPO के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। टीम को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। पुलिस का दावा है कि मामले में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई है और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शादी समारोह में हुए इस दोहरे हत्याकांड के बाद चकिया गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। एक तरफ जहां घर में शादी की खुशियां थीं, वहीं दो युवकों की हत्या से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। अब पुलिस के सामने मुख्य चुनौती फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करना और हत्या के पीछे की पूरी वजह का खुलासा करना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बैणी-भुली योजना: महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, जानें किसे मिलेगा लाभ

वैभव सूर्यवंशी के छक्कों का फिर दिखेगा तूफान? श्रीलंका ए से सेमीफाइनल में भिड़ेगा भारत

महिलाओं की डाइट में क्यों जरूरी हैं ड्राई फ्रूट्स?

 

 

 

Crime News Lucknow Uttar Pradesh

हत्यारोपी अनुराग को आजीवन कारावास की कठोर सजा, 12 हजार का जुर्माना

मड़ियांव क्षेत्र में हुई हत्या का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी पुलिस में फालोवर के पद पर कार्यरत परशुराम पाल के 23 वर्षीय बेटे प्रदीप पाल हत्याकांड के मामले में पुलिस और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से हत्या एवं साक्ष्य मिटाने के आरोपित अनुराग पाल को न्यायाधीश देवेश चंद्र गुप्त ने दोषसिद्धि करते […]

Read More
Lucknow
Crime News

ANTF यूनिट गाजीपुर: अवैध गांजा के साथ महिलाएं सहित दस तस्कर गिरफ्तार

85 किलो 590 ग्राम अवैध गांजा, दस मोबाइल फोन,दो चार पहिया वाहन व 200 रुपए की नकदी बरामद महिलाओं को मोहरा बनाकर तस्कर कर रहे थे मादक पदार्थों की तस्करी ए अहमद सौदागर Lucknow: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर […]

Read More
Crime News Delhi

दिल्ली में सनसनीखेज मामला: कैफे में पार्टी के बाद युवती से गैंगरेप का आरोप

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रीत विहार इलाके के एक कैफे में 22 वर्षीय युवती के साथ कथित गैंगरेप का आरोप लगा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल […]

Read More