यूएन में भारत: AI के खतरे और ब्लैक सी की सुरक्षा पर जोर

New York

शाश्वत तिवारी

New York: भारत ने वैश्विक मंच पर उभरती प्रौद्योगिकियों के सुरक्षित और न्यायसंगत उपयोग को लेकर अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया है। “तेजी से होते तकनीकी बदलावों के दौर में संघर्ष समाधान” विषय पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की उच्च-स्तरीय खुली बहस में भारत ने चार मुख्य सिद्धांतों पर विशेष जोर दिया। लातविया की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि तकनीक को हमेशा मानव-केंद्रित और वैश्विक शांति का साधन बने रहना चाहिए, न कि वह स्वयं में एक लक्ष्य बन जाए।

यूएन स्थित भारत के स्थायी मिशन ने कहा, राजदूत हरीश ने चार प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित किया। पहला, तकनीक मानव-केंद्रित रहे और शांति स्थापना में सहायक बने। दूसरा, संघर्ष की स्थितियों में नई तकनीकों का इस्तेमाल पूरी तरह जिम्मेदारीपूर्ण, मानव-केंद्रित, संप्रभुता का सम्मान करने वाला और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप होना चाहिए। तीसरा, हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी उभरती तकनीकों के दुरुपयोग, विशेष रूप से आतंकवादियों और नॉन-स्टेट तत्वों द्वारा इसके इस्तेमाल से पैदा होने वाले गंभीर खतरों से निपटना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि घातक स्वायत्त हथियार प्रणालियों के निर्णय की जिम्मेदारी हमेशा इंसानों के पास ही रहनी चाहिए।

The Future of AI is Sovereign: How it Evolves is Up to Us

चौथे बिंदु पर जोर देते हुए भारतीय राजदूत ने कहा कि तकनीकी बदलावों के कारण दुनिया में पहले से मौजूद असमानताएं और गहरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्यात नियंत्रण के नाम पर तकनीक से वंचित रखने और ग्लोबल साउथ के देशों को केवल एक उपभोक्ता मात्र समझने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई।

इससे ठीक एक दिन पहले, राजदूत हरीश ने UNSC की एक अन्य उच्च-स्तरीय ब्रीफिंग में भी भारत का बयान रखा था। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण ऊर्जा बुनियादी ढांचे और वैश्विक खाद्य आपूर्ति के लिए ‘ब्लैक सी’ (काला सागर) की जीवन-रेखाओं की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हमलों को तत्काल रोकने तथा संवाद व कूटनीति के माध्यम से संघर्ष समाप्त करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आकाश चोपड़ा ने चुने 21वीं सदी के टॉप-3 टेस्ट विकेटकीपर

कैबिनेट के बड़े फैसले: एयरपोर्ट और उद्योग को बढ़ावा

सऊदी में हूतियों के हमले, भारतीय मजदूर भी निशाने पर

अब 31 मार्च 2027 तक बिना ड्यूटी मंगा सकेंगे चीनी ,जानें नया नियम

 

 

Riyadh
International

सऊदी में हूतियों के हमले, भारतीय मजदूर भी निशाने पर

Riyadh: सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष का असर अब वहां काम करने वाले विदेशी नागरिकों पर भी पड़ने लगा है। हूतियों के ताजा ड्रोन हमले में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यह हमला सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल […]

Read More
New Delhi
International

रियाद में हूती हमला, दो भारतीय घायल; भारत ने की निंदा

New Delhi: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुए हूती हमले को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट स्थित एक इमारत को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में दो भारतीय नागरिकों समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। भारत ने इस घटना की निंदा करते हुए सऊदी अरब में […]

Read More
International

लुंबिनी के गांवों तक साइकिल से पहुंचेंगे पर्यटक

तीन नए पर्यटन मार्ग शुरू लुंबिनी में गांवों की संस्कृति और विरासत से रूबरू होंगे सैलानी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal: भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी आने वाले पर्यटकों को अब मायादेवी मंदिर और पवित्र उद्यानों के साथ आसपास के गांवों की संस्कृति, विरासत और स्थानीय जीवनशैली को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। सतत […]

Read More