लुंबिनी के गांवों तक साइकिल से पहुंचेंगे पर्यटक

तीन नए पर्यटन मार्ग शुरू

लुंबिनी में गांवों की संस्कृति और विरासत से रूबरू होंगे सैलानी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Nepal: भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी आने वाले पर्यटकों को अब मायादेवी मंदिर और पवित्र उद्यानों के साथ आसपास के गांवों की संस्कृति, विरासत और स्थानीय जीवनशैली को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। सतत पर्यटन परियोजना के तहत लुंबिनी में साइकिल पर्यटन की शुरुआत की गई है। इसके लिए तीन अलग-अलग दूरी के साइकिल मार्ग विकसित किए गए हैं।

इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों को धार्मिक स्थलों के साथ गांवों की पुरानी बस्तियों, मठों, तालाबों, खेतों और स्थानीय संस्कृति से जोड़ना है। लुंबिनी होटल एसोसिएशन और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अन्य पक्षों की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान से लुंबिनी और आसपास के विस्तृत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ प्रकृति, संस्कृति और ग्रामीण जीवन पर आधारित पर्यटन को भी नई पहचान मिल सकती है।

नेपाल पर्यटन बोर्ड के वरिष्ठ प्रबंधक खड्ग विक्रम शाह ने कहा कि पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों की आजीविका और समुदाय को सीधे लाभ पहुंचाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। लुंबिनी और आसपास के क्षेत्रों को साइकिल मार्गों से जोड़कर पर्यटकों को गांवों की विरासत और स्थानीय जीवन से परिचित कराने की जरूरत है। उन्होंने इस अभियान को लंबे समय तक जारी रखने के लिए लुंबिनी विकास कोष, स्थानीय निकायों, होटल व्यवसायियों और विकास कोष, स्थानीय निकायों, होटल व्यवसायियों और पर्यटन क्षेत्र के अन्य पक्षों के बीच सहयोग पर जोर दिया।

ये भी पढें

मड़ियांव: बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, दो बंदी

लुंबिनी विकास कोष की उपाध्यक्ष एनी छोइंग डोल्मा ने तीर्थ यात्रा को साइकिल और शांतिपूर्ण वातावरण से जोड़ने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि भविष्य में श्रद्धालु साइकिल का उपयोग कर तीर्थस्थलों तक पहुंच सकें तो इससे पर्यावरण को स्वच्छ और शांत बनाए रखने में मदद मिलेगी। लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 से तीन साइकिल मार्ग विकसित किए गए हैं। इनमें पहला मैत्री मार्ग आठ किलोमीटर लंबा है, जिसे पूरा करने में करीब दो से तीन घंटे लगेंगे।

इस मार्ग पर पर्यटक मंदिरों, तालाबों, खेतों और ग्रामीण बस्तियों को देख सकेंगे। यह मार्ग स्थानीय हस्तशिल्प केंद्र तक भी पहुंचता है और शुरुआती साइकिल यात्रियों के लिए उपयुक्त माना गया है। लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका की कार्यवाहक प्रमुख कल्पना हरिजन ने कहा कि यह अभियान धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यटन संवर्धन में सकारात्मक भूमिका निभाएगा। इसकी सफलता के लिए स्थानीय सरकार, लुंबिनी विकास कोष, होटल व्यवसायियों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों के बीच समन्वय जरूरी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मड़ियांव: बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, दो बंदी

ज्योतिष शास्त्र में सोना, चांदी, तांबा या लोहा किस पाये में हुआ है आपका जन्म

संजय निषाद को चुनौती देने वाले राजभर ने CM योगी से की मुलाकात, दोनों बेटे भी रहे मौजूद

अखिलेश यादव पहले भगवान राम से माफी मांगें, फिर काशी-मथुरा जाएं: ब्रजेश पाठक

 

 

 

New Delhi
International

11 दिन बाद Nvidia CEO बने जेनसेन हुआंग, कर्मचारियों से मांगी माफी

New Delhi: दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सह-संस्थापक जेनसेन हुआंग एक बार फिर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बन गए हैं। निजी जीवन से जुड़े विवादों के बीच इस्तीफा देने के महज 11 दिन बाद 23 नवंबर को कंपनी के बोर्ड ने उन्हें दोबारा इस पद पर नियुक्त कर दिया। वापसी […]

Read More
International

नेपाल में भूकंप से मची हलचल, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता

Earthquake in Nepal: नेपाल में मंगलवार सुबह एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी। सुबह-सुबह आए इस भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह […]

Read More
International

भारत-EU संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

 शाश्वत तिवारी India-EU Relations: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन और बुल्गारिया की विदेश मंत्री डॉ. वेलिस्लावा पेट्रोवा के साथ अलग-अलग उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन वार्ताओं का मुख्य केंद्र यूरोपीय देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और भारत-यूरोपीय संघ (EU) के […]

Read More