ज्योतिष शास्त्र में सोना, चांदी, तांबा या लोहा किस पाये में हुआ है आपका जन्म

Astrology Tips

क्या होते हैं पाये और कौन-सा पाया माना जाता है शुभ?

Astrology Tips: कुछ लोगों ने अपने बड़े बुजुर्ग या पंडितों से पैरों के तांबे, चांदी, सोने या लोहे के होने की बात सुनी होगी। इसका मतलब आपकी कुंडली से है। कुंडली में लग्न से चंद्रमा किस भाव में है उससे पाये का पता चलता है। मनुष्य की कुंडली में 12 भाव होते हैं जिन्हें चार भागों में बांटा गया है। प्रत्येक भाव को पाया, पाद या पैर कहते हैं। ये चार पाये हैं सोने का पाया, चांदी का पाया, तांबे का पाया और लोहे का पाया। इन्हीं पायों में से एक पाया किसी ना किसी व्यक्ति का होता है।

चांदी का पाया

जिस व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा दूसरे, पांचवे और नौवें घर में हो तो ऐसे लोगों का जन्म चांदी के पाये में माना जाता है। इस पाए में जन्म लेने वाले लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। कहा जाता है ऐसे लोग अपने साथ-साथ घरवालों के लिए भी काफी लकी साबित होते हैं। इनके घर में जन्म लेते ही परिवार का मान-सम्मान बढ़ने लगता है और परिवार के लोगों की तरक्की होती है।

तांबे का पाया

इसे पाये को दूसरे नंबर का श्रेष्ठ माना गया है। जब किसी बालक के जन्म के समय चंद्रमा तीसरे, सांतवे और दसवें भाग में हो तब उसे तांबे का पाया माना जाता है। इस पाये में जन्म बच्चा पिता के लिए काफी भाग्यशाली होता है। इसके घर में आने से घर की सुख सुविधा में वृद्धि होने लगती है।

सोने का पाया

जन्म लग्न से चंद्रमा यदि पहले, छठे और ग्यारहवें भाव में हो तो उसे सोने का पाया कहा जाता है। इस पाये में जन्म लेने वाले लोगों को सुख-सुविधा बड़ी ही कठिनाईयों से मिलती है। ऐसे लोग रोग की चपेट में भी बहुत जल्दी आ जाते हैं। इन लोगों के लिए सोने का दान करना अच्छा माना गया है।

लोहे का पाया 

इस पाये को इतना अच्छा नहीं माना गया है। जब चंद्रमा चौथे, आठवें या बारहवें भाव में हो तो ऐसे बच्चे का जन्म लोहे के पाये में माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में काफी संघर्ष होता है। परिवार में कोई ना कोई परेशानी आने लगती है। खासकर पिता के लिए ऐसे लोग काफी कष्टदायक साबित होते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पेपर लीक किया तो 10 साल जेल! महाराष्ट्र सरकार ला रही सख्त कानून

तेजी के बाद धड़ाम हुए सोना-चांदी, ₹5,000 तक गिरे दाम

वन्यजीव संरक्षण में भारत की पहल, मेडागास्कर के साथ वनतारा ने मिलाया हाथ

 

Jharkhand Religion

झारखंड: प्रसिद्ध रामरेखा धाम में भगवान के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

यहां लक्ष्मण सीता सहित श्रीराम ने बिताया था 14 वर्ष का वनवास काल रंजन कुमार सिंह Ranchi: राजकीय रामरेखा महोत्सव के मौके पर श्री रामरेखा धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भगवान के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। धाम में पहुंचे हजारों श्रद्धालु बैरिकेडिंग के पीछे कतार में […]

Read More
Delhi homeslider National Weather

50 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, झमाझम बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

IMD Weather Alert: नवंबर का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और देश के कई हिस्सों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। वहीं, दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

27 नवंबर को गोंडा पहुंचेंगे योगी, छात्रों को बांटेंगे टैबलेट

Gonda: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को गोंडा जिले के दौरे पर पहुंच सकते हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बेलसर ब्लॉक की न्याय पंचायत माधवपुर के ग्राम पंचायत ठड़क्कीपट्टी में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही अधिकारियों […]

Read More