पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने एक बार फिर साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गुरुपर्व के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों दलों के गठबंधन का आधिकारिक ऐलान किया। इस घोषणा के साथ ही पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं।
अमित ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि NDA के सबसे पुराने सहयोगियों में शामिल अकाली दल का फिर से गठबंधन में लौटना गर्व की बात है। उन्होंने इस फैसले को पंजाब के राजनीतिक भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। शाह के मुताबिक, दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर पिछले तीन महीनों से बातचीत चल रही थी।
तीन महीने की बातचीत के बाद बनी सहमति
गृह मंत्री ने बताया कि BJP के नितिन नवीन और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के बीच करीब तीन महीने तक चर्चा हुई। इस दौरान गठबंधन को लेकर रोडमैप तैयार किया गया। बातचीत पूरी होने और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद गठबंधन की घोषणा की गई।

इस फैसले के बाद दोनों पार्टियां 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में साझा रणनीति के तहत मैदान में उतरेंगी। हालांकि, सीटों के बंटवारे और चुनावी उम्मीदवारों को लेकर विस्तृत जानकारी इस घोषणा में सामने नहीं आई है।
हिंदू-सिख भाईचारा और राष्ट्रवाद होगा एजेंडा
अमित शाह ने कहा कि पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारे को मजबूत करना और राष्ट्रवाद गठबंधन के प्रमुख एजेंडे होंगे। उन्होंने राज्य में नशे और भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात भी कही। शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि गठबंधन की ओर से इन मुद्दों पर काम किया जाएगा और चुनावी घोषणापत्र में जनता से किए जाने वाले सभी वादों का स्पष्ट उल्लेख होगा।
2027 के चुनाव में बदलेगा पंजाब का सियासी मुकाबला
BJP और अकाली दल के दोबारा साथ आने से पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। दोनों दल अब मिलकर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। गठबंधन के जरिए पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारे, राष्ट्रवाद, नशामुक्ति और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नेपाल में भूकंप से मची हलचल, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
गढ़मुक्तेश्वर में 40 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, अयोध्या-विंध्याचल में उमड़ी भीड़
कार्तिक पूर्णिमा-देव दीपावली पर मोदी ने दी बधाई
निशातगंज पुल के नीचे चाय की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
