‘बेटा, पढ़-लिखकर प्रिंस बनो’, जनता दर्शन में छात्र की फरियाद पर भावुक हुए CM योगी

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में एक अभिभावक की भूमिका में नजर आए। यहां गोंडा से पहुंचे कक्षा-8 के छात्र प्रिंस साहू ने मुख्यमंत्री से क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। बच्चे की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने करीब 4-5 मिनट तक उसकी काउंसलिंग की और पढ़ाई के साथ खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने छात्र से कहा, “बेटा, तुम्हारा नाम प्रिंस है, इसलिए पढ़-लिखकर प्रिंस बनो। हम तुम्हारा क्रिकेट में एडमिशन भी करवा देंगे।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसकी प्रतिभा और क्रिकेट खेलने का सपना अधूरा नहीं रहेगा। सरकार की ओर से उसे आर्थिक सहायता और क्रिकेट कोचिंग उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी।

क्रिकेट खेलने का जुनून, लेकिन आर्थिक स्थिति बनी बाधा

गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र के पड़री पारासराय गांव निवासी प्रिंस साहू कक्षा-8 का छात्र है। उसे बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक है और वह इस खेल में अपना नाम कमाना चाहता है। सोमवार को वह मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों की समस्याएं सुनते हुए प्रिंस के पास पहुंचे तो उन्होंने बच्चे से वहां आने का कारण पूछा।

प्रिंस ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह क्रिकेट की फीस जमा करने और खेल किट खरीदने में असमर्थ है। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे समझाया कि अभी उसकी प्राथमिकता पढ़ाई भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खूब खेलो, लेकिन पढ़ाई-लिखाई को भी गंभीरता से लो। कक्षा-8 का यह सत्र अच्छे अंकों से पास करो, इसके बाद क्रिकेट की कोचिंग में एडमिशन कराने की व्यवस्था की जाएगी।

जनता दर्शन में हर फरियादी की सुनी समस्या

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की। उन्होंने कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास पहुंचकर उनके प्रार्थना पत्र लिए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाए। हर शिकायत का समाधान समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज

जनता दर्शन में आर्थिक सहायता और इलाज के लिए मदद मांगने पहुंचे लोगों को भी मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में नहीं रुकना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों के इलाज का एस्टीमेट मिलते ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए।

इसके अलावा पुलिस, राजस्व, शिक्षा और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजकर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री का छात्र प्रिंस के प्रति अपनापन और उसे आगे बढ़ने के लिए दिया गया प्रोत्साहन चर्चा का विषय रहा। मुख्यमंत्री ने यह संदेश दिया कि प्रतिभा को आर्थिक कमजोरी के कारण दबने नहीं दिया जाएगा और पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने वाले बच्चों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

Tokyo
International Uncategorized

जयशंकर बोले- वैश्विक झटकों का समाधान भरोसेमंद साझेदारी

शाश्वत तिवारी Tokyo: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ ‘रायसीना टोक्यो 2026’ सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। बदलते वैश्विक परिदृश्य पर अपने विचार रखते हुए डॉ. जयशंकर ने आज की दुनिया की पांच मुख्य विशेषताएं रेखांकित कीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में […]

Read More
Gandhi Book Launch
Uncategorized

सोनिया के बुक लॉन्च में पहुंचे कैप्टन, कांग्रेस वापसी पर क्या बोले?

Gandhi Book Launch: दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब के विमोचन समारोह में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। कार्यक्रम में वह कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। इसके बाद उनकी कांग्रेस में […]

Read More
Patna
Uncategorized

बिहार के 377 छठ घाटों पर NDRF-SDRF तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Patna: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह चरम पर है। रविवार को चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों, तालाबों और घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान राज्यभर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की […]

Read More