- शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार
- घायलों लोगों में कुछ की हालत बेहद नाजुक
- मोहान रोड पर ग्राम पुरवा के पास हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow: यूपी की सड़कें आए दिन खून से लाल हो रहीं हैं। बीते दिनों सड़क हादसों में कईयों को की हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब मलिहाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार करीब एक बजे रात सवारियों से भरी मारूति कार और होंडा सिटी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मारूति कार के परखच्चे उड़ गए और और उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक होंडा सिटी कार मौके पर छोड़कर भाग निकला।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार देर रात करीब एक बजे मारूति ओमनी कार नंबर यूपी 32 के एल 1653 का चालक उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित ऊंचा द्वार गांव निवासी 20 रामजी उर्फ अमित कुमार पुत्र देशराज रहीमाबाद क्षेत्र के दौलतपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित कुईया मदारपुर गांव वापस लौट रहे थे कि जैसे ही मलिहाबाद के मोहान रोड पर ग्राम पुरवा के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रही होंडा सिटी कार नंबर यूपी 34 एई 0505 की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
ये भी पढें
ब्लड रिलेशन में शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
बताया जा रहा है कि इस टक्कर इतनी तेज थी कि मारूति कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार रहीमाबाद के लुधई गांव निवासी 30 वर्षीय दयावती पत्नी सर्वेश, उन्नाव जिले के हसनगंज क्षेत्र स्थित कुईया मदारपुर गांव निवासी 16 वर्षीय आशिक पुत्र बेचालाल, माल क्षेत्र के गौरैया गांव निवासी सरोज कुमारी पत्नी गयादीन, उन्नाव जिले के हसनगंज क्षेत्र स्थित कुईया मदारपुर गांव निवासी आनन्द पुत्र दऊआ व रहीमाबाद के लुधई गांव निवासी 17 वर्षीय दीपांशी पुत्री सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां आठ वर्षीय मासूम प्रिया पुत्री सर्वेश व चालक रामजी उर्फ अमित कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिलाएं व लड़कियां सहित मारूति कार में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे। घटना के बाद होंडा सिटी कार चालक कार छोड़ कर मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
RBI का बड़ा एक्शन! यूपी के इस बैंक का लाइसेंस रद्द
दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 278 दर्ज
ब्लड रिलेशन में शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मां को खोने का दर्द चेहरे पर आया नजर, अंतिम विदाई में भावुक हुए योगी
सावधान रहें ये राशियां! विवाद और आर्थिक परेशानी बढ़ा सकती है मुश्किल
