उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Gorakhpur: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को अपने गोरखपुर दौरे के दौरान शाम को तिवारी हाता पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी, पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पाण्डेय और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने तिवारी हाता में करीब आधे घंटे से अधिक समय बिताया।
उनकी इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव के तिवारी हाता पहुंचते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय यमुना निषाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। मुलाकात के बाद जब पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि आज पूरे गोरखपुर ने देखा कि लोगों ने किस तरह अखिलेश यादव का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर के लोगों ने अखिलेश यादव को बधाई देते हुए संदेश दिया कि आप 2027 में आइए, हम आपके साथ हैं और आप सरकार बनाइए। विनय शंकर तिवारी के इस बयान ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी है। उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव के दौरे और जनता के उत्साह को लेकर भी अपनी बात रखी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
फरेंदा से डॉ. निशांत त्रिपाठी को मिल सकता है निषाद पार्टी का टिकट?
अलीगंज: प्रेमी आरक्षी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई थी अनुराग शुक्ला की हत्या
किसी को मिलेगा धन लाभ तो किसी को होगी परेशानी
