दंगाइयों पर योगी का बड़ा बयान, फिर दिया ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारा

Lucknow

Lucknow: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हुआ है और अब दंगाइयों तथा अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में एक बार फिर ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा दोहराया।

 इंटरव्यू में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगाइयों का सम्मान नहीं होता, बल्कि पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा, ”उत्तर प्रदेश में दंगाइयों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां दंगाइयों को दाग दिया जाता है।” मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उस समय दंगाइयों को संरक्षण और सम्मान दिया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है।

‘अब पुलिस पर आंख उठाने की किसी की हिम्मत नहीं’

योगी आदित्यनाथ ने इंटरव्यू के दौरान प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई और अपराधियों के खिलाफ अपनाए जा रहे रुख का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले हालात ऐसे थे कि अपराधी पुलिस की जमीन पर भी कब्जा कर लेते थे, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में कोई भी गुंडा पुलिस पर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके मुताबिक, प्रदेश में कानून का शासन स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है।

सपा सरकार के कार्यकाल के दंगों का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए जवाहरबाग और मुजफ्फरनगर दंगों का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदेश में बार-बार सांप्रदायिक तनाव और दंगों की घटनाएं होती थीं। उन्होंने बरेली में भी दंगों की घटनाओं का उल्लेख किया। योगी ने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हुआ है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले से बेहतर हुई है।

चुनाव से पहले फिर चर्चा में आया ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारा

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का ‘बंटोगे तो कटोगे’ वाला बयान एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। योगी आदित्यनाथ ने इस नारे के जरिए एकजुटता का संदेश देते हुए भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का भरोसा जताया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Gold Price Today: सोने में ₹2,750 और चांदी में ₹5,700 की भारी गिरावट

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे अलर्ट

लखनऊ होकर गुजरेंगी नौ त्योहार स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली, पंजाब, पुणे, मुंबई और गुजरात जाने वालों को मिलेगी राहत

 

 

 

 

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

अंबेडकरनगर: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात असलहा तस्कर वाहिद अंसारी ढेर

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बिट्टू इंदौरी गैंग का था सक्रिय सदस्य गोरखपुर जिले से गैंगस्टर एक्ट मामले भी चल रहा था फरार अंधेरे का फायदा उठाते हुए साथी फरार, पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: असलहा तस्करी और कांट्रैक्ट किलर एवं गोरखपुर जिले से गैंगस्टर एक्ट […]

Read More
Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में होगा लाभ

Horoscope इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, हर काम में मिलेगी सफलता मेष : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। वृषभ : समय अनुकूल नहीं है सतर्क […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे अलर्ट

Lucknow: छठ महापर्व के बाद अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर जंक्शन पर व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री गौरव अग्रवाल ने डोमिनगढ़ […]

Read More